Arthgyani
होम > न्यूज > Forbes ने जारी की साल 2020 के 100 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट, टॉप 10 में इन्होंने बनाई जगह

Forbes ने जारी की साल 2020 के 100 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट, टॉप 10 में इन्होंने बनाई जगह

फोर्ब्स (Forbes) ने हाल ही में साल 2020 के टॉप 100 सबसे अमीर भातरीयों की लिस्ट जारी कर दी है।

फोर्ब्स (Forbes) ने हाल ही में साल 2020 के 100 सबसे अमीर भातरीयों की लिस्ट जारी कर दी है। दिलचस्प बात ये है कि कोरोना वैश्विक महामारी के बीच भी 100 सबसे अमीर भारतीयों की कुल संपत्ति 14 फीसदी बढ़कर 517.5 अरब डॉलर हो गई है। वहीं, इसलिस्ट में कई नाम पहली बार भी जुड़े हैं। यहां देखिए फोर्ब्‍स की लिस्ट में 10 सबसे अमीर लोगों में किनके नाम शामिल हैं।

Reliance Industries के मालिक मुकेश अंबानी लगातार 13 साल से फोर्ब्स (Forbes) की लिस्ट में पहले पाएदान पर अपना झंडा बुलंद‍ किए हुए हैं। उनकी कुल संपत्ति 88.7 अरब डॉलर हैं। वहीं, इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर Adani Group के चेयरमैन गौतम अदाणी हैं। जिनकी कुछ संपत्त‍ि 25.2 अरब डॉलर है। तीसरे नंबर पर आईटी कंपनी HCL Tech के चेयरमैन शिव नाडर हैं। जिनकी कुल संपत्ति 20.4 अरब डॉलर है।

GST: कारोबारियों को बड़ी राहत, अब हर महीने नहीं भरना होगा जीएसटी रिटर्न

रातोंरात भारतीय बाजार में अपनी उड़ान भरने वाले डी मार्ट के मालिक राधाकिशन दमानी भी फोर्ब्स (Forbes) की लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। जिनकी कुल संपत्ति 15.4 अरब डॉलर है। पांचवें स्थान पर हिंदुजा ब्रदर्स का नाम है। जिनकी पास 12.8 अरब डॉलर की कुल संपत्त‍ि है। भारत के भारत का वैक्सीन किंग के नाम से पहचाने जाने वाले साइरस पूनावाला भी इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं। जिनकी कुल संपत्त‍ि 11.5 अरब डॉलर है।

शापूरजी पालोनजी समूह के मालिक पालोनजी मिस्त्री फोर्ब्स (Forbes) की लिस्ट में सातवें स्थान पर मौजूद हैं। जिनकी पास 11.4 अरब डॉलर की संपत्त‍ि है। कोटक महिंद्रा बैंक के मालिक उदय कोटक 11.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ आठवें स्थान पर है। वहीं, नौवें स्थान पर गोदरेज फैमिली को जगह मिली है। इनकी संपत्ति 11 अरब ड़ॉलर है। दसवें नंबर में लक्ष्मी मित्तल हैं। जिनकी संपत्ति 10.3 अरब डॉलर है।