Arthgyani
होम > न्यूज > कब आ रहा है Zomato IPO?

Zomato IPO: Route Mobile के बाद जोमैटो भी जून 2021 तक लाएगा आईपीओ

Zomato IPO डील के लिए 3 अरब डॉलर से अधिक का वैल्यूएशन है

फूड डिलीवरी करने वाली Zomato ने New York के Tiger Management Corp के साथ बड़े फंड का करार किया है। जिसके बाद जोमैटो 2021 के दूसरी तिमाही तक आईपीओ (Zomato IPO) की पेशी कर सकती है। Tiger Global (टाइगर मैनेजमेंट कॉर्प) New York का एक नामी इनवेस्टमेंट फर्म है। जोमैटो के सह-संथापक (Co-founder Zomato) और CEO दीपिंदर गोयल ने यह जानकारी कंपनी के कर्मचारियों को ईमेल के जरिए दी है।

Zomato IPO के लिए कंपनी ने पैसा जुटाना शुरू किया

कर्मचारियों से जानकारी साझा करते हुए Deepinder Goyal ने कहा कि कंपनी मिड 2021 तक IPO पेश कर सकती है। गोयल ने लिखा है, “हमने काफी पैसा जुटा लिया है। आज हमारे बैंक अकाउंट में $25 करोड़ है। यह हमारे इतिहास में सबसे अधिक है।”

बड़ी इन्वेस्टमेंट कंपनियों ने Zomato IPO के लिए लगाए पैसे

Tiger Global, Temasek, Baillie Gifford, और Ant Financial ने हाल ही में जोमैटो में इन्वेस्ट किया है। Zomato के CEO Deepinder Goyal ने कहा कि हमारा अनुमान है कि निवेश जुटाने की मौजूदा कोशिश के अंत तक हमारे बैंक अकाउंट में $60 करोड़ होंगे।”

Zomato IPO डील के लिए 3 अरब डॉलर से अधिक का वैल्यूएशन है

Zomato के शुरुआती निवेशकों में से एक Info Edge ने रेगुलेटरी जानकारी में कहा है कि कंपनी ने टाइगर ग्लोबल मैनेजमेंट से $10 करोड़ और सिंगापुर बेस्ड कंपनी Temasek Holdings से $6 करोड़ जुटा लिए है। इस डील के लिए कंपनी की वैल्यूएशन $3.3 अरब लगाई गई है।

Zomato 2021 के पहली छमाही में लाएगी IPO

Zomato के IPO योजना पर गोयल ने कहा कि कंपनी की फाइनेंस और लीगल टीम इस पर काम कर रही है, जो अगले साल की पहली छमाही में आ सकती है। कंपनी ने कर्मचारियो के लिए वैल्यू अनलॉक करने वाली है, जिन्हें कंपनी के शेयर मिल सकते हैं।

हिंदी में बिजनेस, फाइनेंस, शेयर मार्केट की ताजा खबरों के लिए बने रहें ARTHGYANI के साथ। अपडेट रहने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।