जानीये कौन हैं तीन सबसे अधिक आय वाले भारतीय?
करोड़पतियों की संख्या में 20 फीसदी की बढ़ोतरी

अगर आपसे पूछा जाय कि भारत का सबसे अमीर शख्स कौन है?तो सभी का जवाब होगा मुकेश अम्बानी|कई वैश्विक रिपोर्ट्स में उन्हें दुनिया के शीर्ष धनकुबेरों में शुमार किया जाता है|हालिया रिपोर्ट्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज के देश की सबसे बड़ी पूंजीकरण वाली कम्पनी बनने के बाद तो हर कोई यही समझता है कि मुकेश अम्बानी की आय देश में सर्वाधिक है|किंतु आयकर विभाग के द्वारा पेश किये आकड़ों के अनुसार हकीकत कुछ और ही है|
आपको पता ही है कि दुनियाभर के 100 अमीरों की लिस्ट में कई भारतीयों के नाम शामिल हैं।आयकर विभाग ने वित्त वर्ष 2018-19 के लिए जो आंकड़े जारी किए हैं वो चौंकाने वाले हैं|इन आंकड़ों के अनुसार देश के सिर्फ तीन ऐसे शख्स हैं जिनकी सलाना आय 500 करोड़ रुपए से ज्यादा है।हालांकि आयकर विभाग ने संभवतः सुरक्षा सम्बंधित कारणों से ये नाम सार्वजनिक नहीं किये हैं|
बढी है करोड़पतियों की संख्या :
बता दें आयकर विभाग के वित्त वर्ष 2017-2018 के आंकड़ों के मुताबिक़ देश की अर्थव्यवस्था में सुस्ती के बावजूद देश में करोड़पतियों की संख्या बढ़ रही है। देश में करोड़पतियों की संख्या में 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। देश में 1 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई वाले लोगों की संख्या 97,689 हो गयी है।जबकि आयकर विभाग की साल 2016-17 की रिपोर्ट में देश में करोड़पतियों की संख्या सिर्फ 81,344 थी।
बड़े अमीरों की संख्या में कमी:
आयकर विभाग ने बताया कि देश में 89,793 लोगों की आय एक से 5 करोड़ रुपए के बीच है,तथा 5,132 लोगों की आय 5 से 10 करोड़ रुपए के बीच है।जबकि दो हजार से ज्यादा भारतीयों की आय 10 से 25 करोड़ रुपए के बीच है।कार्वी वेल्थ मैनेजमेंट की रिपोर्ट के अनुसार 2018 में बड़े अमीरों की संख्या घटकर 2.56 लाख रह गई है, जो 2017 में 2.63 लाख थी।विदित हो कि 10 लाख डॉलर से अधिक की निवेश योग्य अधिशेष रखने वालों को बड़े अमीरों की श्रेणी में रखा जाता है।
विराट और अक्षय भी नहीं शामिल हैं इस लिस्ट में:
आयकर विभाग की ये लिस्ट काफी हैरान करने वाली है|500 करोड़ कमाने वालों की सूची में देश के सबसे अमीर मुकेश अम्बानी का नाम भी शामिल नही है|हालाकि आयकर विभाग ने ये तीनों नाम सार्वजनिक नहीं किये हैं|रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी की सालाना आय 15 करोड़ रुपए है।जबकि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की आय भी 25 मिलियन डॉलर यानी 200 करोड़ रुपए के करीब है।इसके अलावा मशहूर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार भी आयकर विभाग की इस लिस्ट में नहीं आते हैं। उनकी सालाना आय 65 मिलियन लगभग 462 करोड़ रुपए ही है।
रिपोर्ट की 5 मुख्य बातें:
- आयकर विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 1.7 लाख भारतीयों ने अपना इनकम टैक्स रिटर्न 0 आय के साथ दाखिल किया है|
- देश में 22 फीसदी लोग गरीबी रेखा से नीचे आते हैं।
- सैलरी से लाखों रुपए की कमाई वाले लोगों की संख्या 81 लाख पहुंच गई है। इन लोगों की आय 5.5 लाख रुपए से 9.5 लाख रुपए के बीच है।
- एक करोड़ रुपए से अधिक की सालाना आय वाले सैलेराइड लोगों की संख्या 1.67 लाख पहुंच गई है।
- आयकर विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अगस्त तक कुल 5.87 करोड़ लोगों ने आयकर रिटर्न भरा है। जिनमें 5.52 करोड़ व्यक्तिगत टैक्सपेयर, 11.3 लाख हिंदू अविभाजित परिवार, 12.69 लाख संस्थान और 8.41 लाख कंपनियां हैं।