Arthgyani
होम > न्यूज > वित्त समाचार > धनतेरस एलर्ट

दीपावली और धनतेरस पर घर में लाएं खुशियां, इन चीजों में करें निवेश

धनतेरस के दिन गोल्ड खरीदें करें इन योजनाओं में निवेश

बाजार दीपावली की रौनक से जगमगा उठा है| हरतरफ लोग खरीदी करते नजर आ रहे हैं|  शॉपिंग ऑफलाइन हो या ऑनलाइन लोग दोनों तरह से अपनी जरूरतों के  हिसाब से खरीदी में लगे हैं| कई ऑनलाइन रिटेलर्स, वेबपोर्टल्स शॉपिंग पर डिस्काउंट और कैशबैक रिवॉर्ड जैसी स्कीमों को जाहिर किया गया है| वहीँ भारत सरकार भी निवेश से जुड़ी कई सरकारी योजनाओं में नए नियमों को लायी है| कई सरकारी योजनाएं ऐसी हैं जिनमें निवेश अभी करने पर आने वाले समय में काफी फायदा होगा| लोग ज्यादातर निवेश सोने और चांदी को खरीदने में करते हैं| फिर आभूषण हो या सोने वो चांदी के सिक्के हों| पौराणिक परम्पराओं के आधार पर धनतेरस के दिन शुभ नक्षत्र में सोना या चांदी के आभूषण या सिक्कों को खरीदना शुभ माना जाता है|

धनतेरस के दिन गोल्ड खरीदें करें इन योजनाओं में निवेश  

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड- (एसजीबी) यह योजना सरकार द्वारा जारी की गई है| इस योजना के अंतर्गत डीजीटली सोने को खरीदा जा सकता है| इसके द्वारा पेपर गोल्ड खरीदना आसान है| यह योजना का नियन्त्रण सरकार स्वयं करती है, इन्हें खरीदने के लिए थोड़े-थोड़े समय पर विंडो खोलती है| अक्सर 2-3 महीने में यह विंडो खुलती है| तकरीबन एक सप्ताह तक विंडो खुली रहती है| इस दरम्यान एसजीबी में निवेश करने का अच्छा मौक़ा रहता है|

गोल्ड क्वाइन स्कीम– आज के समय में सिक्कों का प्रचलन काफी चल रहा है| सोने के सिक्के ऑनलाइन या फिर ज्वेलर की दुकान से, बैंक, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों और ई-कॉमर्स वेबसाइटों से भी खरीदा जा सकता है|  सरकार ने भी खास सोने के सिक्के लॉन्च किए हैं| जिसमें एक तरफ से अशोक चक्र और दूसरी ओर महात्मा गांधी की तस्वीर है| सिक्के 5 से 10 ग्राम में उपलब्ध हैं| सोने की छड़ 20 ग्राम में आती है| इंडियन गोल्ड क्वाइन और बार 24 कैरेट में आते हैं| बीआईएस स्टैंडर्ड के अनुसार हॉलमार्किंग होती है| इन सिक्कों का वितरण पंजीकृत एमएमटीसी आउटलेट, बैंक की शाखाओं और डाकघरों के जरिए होता है|

गोल्ड सेविंग स्कीम- गोल्ड सेविंग स्कीम दो प्रकार हैं| पहले स्कीम में हर महीने एक निश्चित अवधि के लिए तय रकम जमा करने की अनुमति देती है| इस अवधि के खत्म होने पर जमा किए गए मूल्य पर सोना खरीद सकते हैं| जिसमें बोनस राशि भी शामिल होती है|

गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ)- गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) सोना खरीदने  का सबसे सरल विकल्प है| इस तरह का निवेश स्टॉक एक्सचेंज (बीएसर्इ या एनएसई) में होता है| ईटीएफ के मूल्य में उतार-चढ़ाव सोने की कीमतों पर निर्भर करता है| ज्वेलरी, बार या क्वाइन की तुलना में इनकी लागत कम होती है| इसमें निवेश करने के ट्रेडिंग और डीमैट अकाउंट होना अनिवार्य है| इसके द्वारा एक ग्राम जितना सोना ख़रीदा जा सकता हैं|

डिजिटल गोल्ड- सोने के सिक्के या आभूषण ऑनलाइन और ई-कॉमर्स वेबसाइटों से भी खरीदा जा सकता है| पेटीएम ने मोबाइल वॉलेट पर ‘डिजिटल गोल्ड’ खरीदने का विकल्प जारी किया है| जिसके द्वारा डीजीटल गोल्ड खरीदना आसान हो गया है|