शेयर बाज़ार नए शिखर पर, HDFC हुआ 100 करोड़ डॉलर क्लब में शामिल
कैपिटल गुड्स, रियल्टी शेयरों पर बिकवाली का दबाव देखने को मिला आज

आज का दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए बहुत ख़ास रहा| शेयर बाज़ार ने सारे पुराने कीर्तिमानों को ध्वस्त करते हुए रिकॉर्ड उंचाई पर पहुच गया| हालांकि शुरुआत में गति धीमी और संदेहस्पद थी मगर दोपहार आते-आते लिवाली की वजह से साफ़ संकेत दिखने लगें| शेयर बाज़ार के लिए आज लगातार तीसरा दिन है जब यह बढ़त के साथ बंद हुआ| आज दोनों ही मुख्य सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए|
आज के दिन में ऑटो, IT और तेल-गैस शेयरों में जबरदस्त खरीदारी रही| निफ्टी आज 38 अंक चढ़कर 12,260 के स्तर पर बंद हुआ, वहीं सेंसेक्स 115 अंको की बढ़त के साथ 41,674 पर बंद हुआ| जबकि बैंक निफ्टी में आज मामूली गिरावट देखने को मिली| बैंक निफ्टी 3 अंक गिरकर 32,241 पर बंद हुआ| मिडकैप 16,905 अंकों पर बंद हुआ|
FII की वजह से दोपहर में आई तेज़ी
विदेशी निवेशकों की खरीदारी जारी रहने की वजह से सुबह की सुस्ती के बाद दोपहर तक शेयर बाजार नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया| दोपहर तक बंबई शेयर बाजार (BSE) का सेंसेक्स 140 अंक की बढ़त के साथ 41,698.43 अंक के अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया| इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL), टाटा कंसल्टेंसी सविर्सिज और HDFC बैंक जैसे सूचकांक में अधिक वजनी शेयरों में खरीदारी पर जोर रहा| नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का मुख्य सूचकांक निफ्टी ने भी दोपहर में जोड दिखाया और 39.60 अंक बढ़कर 12,261.25 अंकों के नए रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया|
सुबह की शुरुआत कछुए की चाल में
आज सुबह सेंसेक्स और निफ्टी दोनों की शुरुआत बहुत सपाट रही| शेयर बाजार आज मामूली बढ़त के साथ खुला, लेकिन फिर कुछ ही देर में गिरावट में आ गया| तब मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों के साथ-साथ दिग्गज शेयर भी लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे| शुरुआती कारोबार में एक समय तो सेंसेक्स 70 अंक टूटकर 41,488.27 पर आ गया था| शुरुआत में निफ्टी में 20 प्वाइंट का नुकसान देखा गया| इसने 12,201.20 का निचला स्तर छुआ| ज्ञात को की कल nifty 12,221 अंकों पर बंद हुआ था|
सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयर लाल निशान पर
निफ्टी के 50 में से 33 और सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं| बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में आज गिरावट देखी गई| YES बैंक का शेयर आज 2.5% लुढ़क गया| इंडसइंड बैंक में 1% का नुकसान दर्ज किया गया| ICICI बैंक के शेयर कल के मुकाबले 0.8% नीचे आ गए|
TATA परिवार के शेयरों पर आज भी रहा दबाव
NCLAT के साइरस मिस्त्री से संबंधित आदेश ने निवेशकों का TATA के शेयरों पर से विश्वास कम कर दिया है| लगता है जैसे निवेशक या तो साइरस मिस्त्री पर विश्वास नहीं कर रहे हैं या जब तक अंतिम फैसला नहीं आ जाता तब तक वे टाटा से संबंधित शेयरों से दूर ही रहना चाहते हैं| NCLAT के आदेश के बाद टाट समूह के शेयरों पर आज दूसरे दिन भी दबाव देखा गया| सुबह के कारोबार में इनमें दो फीसदी तक गिरावट देखी गई| NCLAT ने बुधवार को टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री को फिर से टाटा संस का चेयरमैन बनाए जाने का आदेश दिया था और वर्तमान चेयरमैन एन चंद्रशेखरन की नियुक्ति को गैर कानूनी ठहराया था| NCLAT का फैसला शेयर बाजार बंद होने के कुछ मिनट पहले ही सार्वजनिक हुआ था| इसके बाद कारोबार के आखिरी मिनटों में ही कल बुधवार को निवेशकों ने अपना रुख जता दिया था| कल टाटा संस के कई शेयर 4% तक की गिर गए थे|
HDFC बैंक ने 100 अरब डॉलर आंकड़े को छूआ
आज HDFC बैंक का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैपिटल-एमकैप) 100 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गया| इसके साथ ही यह RIL और TCS के बाद इस आंकड़े को पार करने वाली तीसरी लिस्टेड कंपनी बन गई है| ज्ञात हो कि RIL का एमकैप अभी 140.74 अरब डॉलर है, जबकि TCS का एमकैप 114.60 अरब डॉलर का है| इसके साथ ही HDFC विश्व का 26वां सबसे बड़ा बैंक बन गया है|
बता दें कि बड़ी कंपनियों के शेयरों के बढ़त में रहने से कल बुधवार को भी दोनों घरेलू शेयर बाजार नए रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए थे| BSE का 30 सेंसेक्स सर्वकालिक उच्चस्तर 41,558.57 अंक पर बंद हुआ था वहीं निफ्टी रिकॉर्ड उच्च स्तर 12,221.65 अंक पर बंद हुआ था|