Arthgyani
होम > योजना > कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV)

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV)

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय वर्ष 2006-07 में भारत सरकार द्वारा प्रारंभ किया गया था

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV): बालिका शिक्षा की दर भारत में हमेशा से कम रही है| विशेषतः लड़कियों की पढ़ाई को बीच में ही रोक दी जाती है| इसके पीछे सामजिक, आर्थिक और घरेलु कई तरह के कारण कार्य करते हैं| इसपर भी यह दर पिछड़े वर्ग में तो बहुत ही ज्यादा है| इन्ही समस्याओं को देखते हुए गहन विचार विमर्श के बाद बाद सरकार ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) की शुरुआत की|

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) क्या है?

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय वर्ष 2006-07 में भारत सरकार द्वारा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने वाली आवसीय विद्यालयों  की एक श्रृंखला के तहत प्रारंभ किया गया था| जिसके तहत देश में कुल 750 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) खलने का लक्ष्य रखा गया है| इसके तहत बच्चियों को 12वीं तक की हॉस्टल सुविधा युक्त शिक्षा प्रदान किया जात है| कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) के तहत केंद्र और राज्य सरकारें 75:25 के अनुपात में खर्च का वहन करती हैं|

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) की विशेषताएं 

  1. इस योजना को सर्वशिक्षा अभियान के तहत अनुसूचित जाति /जनजाति / पिछड़े वर्ग/अल्पसंख्यक समुदाय के बालिकाओं को प्राथमिकता प्रदान की जाती है|
  2. इस योजना में सभी बालिकाओं को शिक्षा के साथ-साथ ठहरने और भोजन की व्यवस्था प्रदान की जाती है|
  3. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) में सर्व शिक्षा अभियान, रास्ट्रीय बालिका शिक्षा कार्यक्रम और महिला समाख्या कार्यक्रमों के तहत तैयार किया गया है|
  4. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में पढने वाली लडकियों में 75% SC/ST, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समूह से आती हैं, जबकि 25% सीटें BPL परिवारों के लड़कियों के लिए आरक्षित है|

Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya का उद्देश्य

  1. लड़कियों को एक सुरक्षित माहौल में शिक्षा का वातावरण उपलब्ध कराना|
  2. पिछड़े वर्ग के बच्चियों को भी पढने लिखने का समान अवसर प्रदान करना|
  3. BPL परिवारों की जो बच्चियां बीच में पढाई छोड़ देती हैं, उनके लिए ये विदयालय आगे पढने में सहायक होते हैं|
  4. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) योजना के लिए विद्यालय खोलने के लिए ऐसे स्थानों का चयन किया जाता है, जहां पर पिछड़े और गरीब परिवारों की बच्चियां भी आसानी से पहुंच सके|
  5. बालिका शिक्षा दर को बढ़ाना इस योजना का एक महत्वपूर्ण लक्ष्य है|

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एडमिशन प्रोसेस

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) में प्रवेश (KGBV ADMISSION PROCESS) के लिए सालाना स्तर पर परीक्षा का आयोजन किया जाता है, जिनमे से उच्च रैंक लाने वाले बालिकाओं को प्राथमिक तौर पर एडमिशन दिया जाता है|

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय PDF

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के बारे में अगर आप सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हम आपके लिए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की PDF कॉपी (KGBV PDF) उपलब्ध करा रहे हैं, जिसके माध्यम से आप आसानी से इस योजना की जानकारी और रिपोर्ट इकट्ठी कर सकते हैं|

KGBP ऑफिसियल वेबसाइट 

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के सम्पूर्ण जानकारी के लिए इस योजना के तहत हर राज्य और स्कूलों द्वारा अपना वेबसाइट का अलग-अलग संचालन किया जाता है| आपको जिस भी क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV OFFICIAL WEBSITE) के बारे में जानकारी चाहिए उसके अनुसार सर्च कर सकते हैं| हम आपको कुछ क्षेत्रों के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के वेबसाइट की लिंक उपलब्ध करा रहे हैं:

  1. OFFICIAL WEBSITE OF KGBV LAPUNG 
  2. तेलांगना KGBV 
  3. उत्तराखंड KGBV

सरकारी योजना २०२०

अटल पेंशन योजना प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना
बचत लैंप योजना प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना
दीन दयाल विकलांग पुनर्वास योजना प्रधानमंत्री जन धन योजना
दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना सम्पूर्ण ग्राम रोजगार योजना
ग्रामीण भंडारण योजना स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना
इंदिरा आवास योजना स्वावलंबन
समन्वित बाल विकास सेवाएं सुकन्या समृद्धि योजना (बालिका समृद्धि योजना)
एकीकृत ग्रामीण विकास कार्यक्रम प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY)
जननी सुरक्षा योजना प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना पशुधन बीमा योजना
राष्ट्रीय पेंशन योजना HRIDAY – हेरिटेज सिटी डेवलपमेंट एंड ऑग्मेंटेशन योजना
राष्ट्रीय सेवा योजना अन्त्योदय अन्न योजना
प्रधान मंत्री आदर्श ग्राम योजना दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्या योजना
प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना डिजिटल इंडिया कार्यक्रम