Arthgyani
होम > योजना > डिजिटल इंडिया – प्लेटफार्म, रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन, उद्देश्य, लाभ

डिजिटल इंडिया – प्लेटफार्म, रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन, उद्देश्य, लाभ

डिजिटल इंडिया एक योजना नहीं बल्कि एक पहल है, जिसमें पूरे भारत को जोड़ने का लक्ष्य है

आज भारत के बड़े शहर हो या छोटा सा गांव, सभी एक तार से जुड़े हुए हैं, और उस तार का नाम है डिजिटल| आज लगभग हर घर में एक स्मार्ट फ़ोन जरुर है| मगर आज से लगभग पांच साल पहले तक स्आथिति ऐसी नहीं थी|लोगों के पास फ़ोन था तो इन्टरनेट नहीं था| स्मार्ट फ़ोन इतनी सरल वस्तु नहीं थी और इन्टरनेट भी काफी कॉस्टली होने की वजह से आम जन के लिए उपलब्ध नहीं थी| फिर कैसे हुआ इस स्थिति में इतना तेज़ परिवर्तन कि महज कुछ वर्षों के अंतराल में ही गांव और शहर इतने डिजिटल हो गए| इस परिवर्तन का नाम है ‘डिज़िटल इंडिया'(Digital India)|

डिजिटल इंडिया (Digital India) क्या है?

डिजिटल इंडिया भारत सरकार द्वारा चलाया गया एक अभियान है जिसके तहत देश के हर वर्ग, समाज, सरकारी कार्यालय और तंत्र को एक सूत्र में बांधने का प्रयास है, और उस सूत्र का नाम है डिजिटल इंडिया| डिजिटल इंडिया के माध्यम से हर वर्ग तक डिजिटल तकनीक की सुविधाओं को पहुचाने का प्रयास है| हर सारकारी कार्यालयों से मैन्युअल फाइलों के स्थान पर डिजिटल फाइलों को पहुचाने का उद्देश्य है| ताकि लालफीताशाही पर पूर्ण विराम लगे|

डिजिटल इंडिया (Digital India) कब शुरू हुआ?

डिजिटल इंडिया प्रोग्राम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 1 जुलाई 2015 को की गई थी|

डिजिटल इंडिया (Digital India) रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन

‘डिजिटाइज़ इंडिया प्लेटफार्म’ भारत सरकार द्वारा शुरू किए गया एक डाटा इंट्री प्रोग्राम है जिसमें हर अक्षर के इंट्री के लिए 2 पैसे का भुगतान किया जाता है| यह डिजिटल इंडिया योजना के तहत ही संचालित किया जाता है| डिजिटल इंडिया प्लेटफार्म के तहत पंजीकरण कराने के लिए किसी भी तरह का कोई फीस नहीं ली जाती है| ‘डिजिटाइज़ इंडिया प्लेटफार्म’ के लिए पंजीकरण करवाने के लिए डिजिटल इंडिया के ऑफिसियल वेबसाइट पेज पर जाकर बताए गए स्टेप्स का पालन करें और पैसे कमाएं| अगर आपको कोई पूछताछ करनी हो तो डिजिटल इंडिया के टोल फ्री नंबर 180030003468 पर संपर्क कर सकते हैं|

WhatsApp जैसा ऐप करेगी लॉन्च

सरकार डिजिटल इण्डिया अभियान के तहत WhatsApp के तर्ज पर एक ऐप लॉन्च करने की तैयारी में है| यह ऐप WhatsApp से बेहतर और ज्यादा सिक्योर बनाए का प्रयास जारी है|

Internet Saathi (इन्टरनेट साथी)

डिजिटल इंडिया अभियान के तहत महिलाओं को डिजिटली जागरूक करने के लिए इंटरनेट साथी (Internet Saathi) नाम की एक योजना चलाती है|इस योजना में टाटा ट्रस्ट और गूगल इंडिया के सहयोग के चलाया जा रहा है| इस योजना के माध्यम से लैंगिक समानता लाने का प्रयास है|

डिजिटल इंडिया पोर्टल

डिजिटल इंडिया अभियान के द्वारा सरकार सभी सरकारी पद्धतियों और योजनाओं को डिजिटल करना चाहती है| इसी उद्देश्य से इस योजना के तहत ही डिजिटल इंडिया पोर्टल की शुरुआत की गई है| यह एक ऑनलाइन सेवा है जिसके माध्यम से आप बहुत से सरकारी कागजात ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं| साथ ही बहुत सी सेवाओं के लिए आवेदन भी दे सकते हैं| इस डिजिटल प्लेटफार्म पर आप आधार, पासपोर्ट, वोटर आईडी आदि सभी कुछ अपडेट कर या करवा सकते हैं| इसके लिए डिजिटल इंडिया पोर्टल के ऑफिसियल साईट पर लॉग इन करना होगा|

डिजिटल इंडिया (Digital India) के उद्देश्य

  1. भारत के हर गांव तक ब्रॉडबैंड सुविधा प्रदान करना| इसके लिए साल 2020 को डेडलाइन रखा गया है|
  2. डिजिटल इंडिया के तहत रोजगार सृजन एक प्रमुख उद्देश्य है|
  3. डिजिटल इंडिया का उद्देश्य कृषि को डिजिटल सुविधाओं से जोड़ना है|
  4. डिजिटल इंडिया के तहत सभी भारतीयों तक टेलीफोन सुविधा का विस्तार करना एक प्रमुख उद्देश्य है|
  5. डिजिटल इंडिया के तहत गांवों में सार्वजनिक इन्टरनेट सुविधा केंद्र बनाया जा रहा है|
  6. डिजिटल इंडिया योजना के तहत सभी सरकारी कार्यालयों को ई-गवर्नेंस के द्वारा एकसूत्र में बांधने का प्रयास है|
  7. डिजिटल इंडिया के द्वारा अलग-अलग तरह की सुविधाओं का विस्तार विभिन्न सेवाओं को इलेक्ट्रॉनिक रूप में तब्दील करने के लिए किया जा रहा है|
  8. डिजिटल इंडिया योजना का एक प्रमुख उद्देश्य ज्ञान को सभी तक विस्तारित करना है|
  9. डिजिटल इंडिया योजना के तहत भारत इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के मामलें में आत्मनिर्भर बनना चाहता है|

डिजिटल इंडिया (Digital India) के लाभ

  1. डिजिटल इंडिया को प्रारंभ हुए लगभग पांच साल होने को है और काफी हद तक यह योजना सफल रही है|
  2. डिजिटल इंडिया योजना के तहत तय किए गए उद्देश्यों में से एक ‘टेलीफोन सुविधा सभी के लिए’ काफी हद तक सफल रही है| आज लगभग हर घर में मोबाइल सुविधा मौजूद है|
  3. आज बहुत से गांवों को सार्वजानिक इन्टरनेट सुविधा केंद्र के माध्यम से डिजिटली अपडेट कर दिया गया है|
  4. आज हर किसी की पहुंच सस्ते इन्टरनेट तक है|डिजिटल इंडिया (Digital India)

सरकारी योजना २०२०

अटल पेंशन योजना प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना
बचत लैंप योजना प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना
दीन दयाल विकलांग पुनर्वास योजना प्रधानमंत्री जन धन योजना
दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना सम्पूर्ण ग्राम रोजगार योजना
ग्रामीण भंडारण योजना स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना
इंदिरा आवास योजना स्वावलंबन
समन्वित बाल विकास सेवाएं सुकन्या समृद्धि योजना (बालिका समृद्धि योजना)
एकीकृत ग्रामीण विकास कार्यक्रम प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY)
जननी सुरक्षा योजना प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना पशुधन बीमा योजना
राष्ट्रीय पेंशन योजना HRIDAY – हेरिटेज सिटी डेवलपमेंट एंड ऑग्मेंटेशन योजना
राष्ट्रीय सेवा योजना अन्त्योदय अन्न योजना
प्रधान मंत्री आदर्श ग्राम योजना दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्या योजना
प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना डिजिटल इंडिया कार्यक्रम