Arthgyani
होम > न्यूज > बजट 2020 में नेशनल टेक्सटाइल्स मिशन को 1480 करोड़ रूपए मिले

बजट 2020 में नेशनल टेक्सटाइल्स मिशन को 1480 करोड़ रूपए मिले

आगामी के चार वर्षों में टेक्सटाइल्स से जुड़े अवरोधों को दूर करने के लिए इस्तेमाल में लाया जाएगा

साल 2020-21 के लिए अपना बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने टेक्सटाइल्स क्षेत्र के लिए बजट आवंटन को बढाते हुए आगामी चार वर्षों में 1480 करोड़ रूपए खर्च करने की घोषणा की हैं| ज्ञात हो की विगत कुछ समय से टेक्सटाइल्स क्षेत्र मंदी के दौर से गुजर रहा है और उम्मीद है कि सरकार के इस आवंटन से टेक्सटाइल्स इंडस्ट्री में नई जान आएगी|

आगामी चार वर्षों में होंगे खर्च 

ज्ञात हो कि भारत टेक्सटाइल्स क्षेत्र में प्राचीन समय से ही अग्रिम भूमिका में रहा रहा है, मगर विगत कुछ वर्षों से इस क्षेत्र में अचानक से मंदी का माहौल है| इसी वातावरण को ध्यान में रखते हुए इसको समाप्त करने के उद्देश्य से सरकार ने इस प्रोत्साहन राशि की घोषणा की है| इसे आगामी के चार वर्षों में टेक्सटाइल्स से जुड़े अवरोधों को दूर करने के लिए इस्तेमाल में लाया जाएगा| हालांकि वित्त मंत्री ने इस बात का उल्लेख नहीं किया कि इस विशाल आवंटन को कैसे इस्तेमाल किया जाएगा, मगर यह उम्मीद है कि यह रकम टेक्सटाइल्स क्षेत्र में फिर से तेज़ी लाने के लिए पर्याप्त होगी|

Budget 2020 Hindi Highlights

जीर्णशीर्ण पड़े हुए कंपनियों के पुर्नोद्धार की उम्मीद 

जानकारी के लिए बता दें कि सरकार लंबे समय से नेशनल टेक्सटाइल्स मिशन के ऊपर कार्य कर रही है, मगर इसमें उतनी सफलता नहीं मिली है जिसकी सरकार ने उम्मीद कर रखी है| इसी को ध्यान में रहते हुए सरकार ने इसके लिए यह आवंटन प्रदान किया है| उम्मीद है कि इस राशि का अंशदान उन जीर्णशीर्ण पड़े हुए कंपनियों के पुर्नोद्धार में भी सहयोगी हो, जो समय के अनुसार पिछड गए हैं| सरकार को टेक्सटाइल्स के बंद हो चुकी कंपनियों के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान में भी ध्यान देना चाहिए|