Arthgyani
होम > न्यूज > पेट्रोल डीजल की कीमतों मे लगातार बढ़ोतरी जारी

पेट्रोल डीजल की कीमतों मे लगातार बढ़ोतरी जारी

अमेरिका और ईरान के तनाव से हुआ महंगा पेट्रोल डीजल

तेल कंपनियां लगातार पेट्रोल डीजल की कीमतों को बढ़ा रही हैं। एक जनवरी को पेट्रोल व डीजल के दाम स्थिर थे लेकिन इसके बाद से लगातार छह दिनों से तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। बगदाद हवाई अड्डे पर अमेरिकी सेना द्वारा किए गए मिसाइल हमले के बाद कच्चे तेल की कीमतों मे बढ़ोतरी हो रही है। देश में पेट्रोल, डीजल के दाम और भी बढ़ सकते है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत अरब देशों के साथ ही ईरान से भी कच्चे तेल का आयात करता रहा है। देश में पेट्रोल-डीजल के दाम 14 महीनों के अधिकतम स्तर पर हैं।

बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मापदंडो के आधार पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।

कैसे तय होती है पेट्रोल डीजल की कीमत

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव से कच्चे तेल की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली है। सोमवार ब्रेंट का भाव दो फीसदी चढ़कर 70 डॉलर के करीब पहुंच गया। साढ़े तीन महीनों में ये कच्चे तेल का सबसे उच्चतम भाव है। खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 प्रतिशत  पेट्रोल के लिए और 47.3 प्रतिशत  डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।

इसके साथ साथ डीलर भी अपना मार्जिन जोड़ देते हैं डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

इन शहरों मे इतनी है पेट्रोल की कीमत

       पेट्रोल                         डीजल

  • नई दिल्ली – 75.74 रुपये              68.79 रुपये
  • कोलकाता -78.33 रुपये               71.15 रुपये
  • मुंबई –       81.33 रुपये                72.14 रुपये
  • चेन्नई –     78.69 रुपये                72.69 रुपये
  • चंडीगढ़ –   71.75 रुपये                65.48 रुपये
  • लखनऊ –  76.62 रुपये                68.83 रुपये
  • इलाहाबाद – 77.05 रुपये              69.35 रुपये
  • इंदौर       –  84.05 रुपये              75.23 रुपये