Arthgyani
होम > न्यूज > बजट-2020 के बाद “आंगनबाड़ी” होंगी स्मार्ट

बजट-2020 के बाद “आंगनबाड़ी” होंगी स्मार्ट

6 लाख से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा स्मार्टफोन

बजट-2020 के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित कुछ बड़ी घोषणाएं की थी। काबिलेगौर है कि भारत में स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर आज भी मानकों के अनुरूप नहीं है| इसे देखते आम जनता की आशाएं स्‍वास्‍थ्‍य क्षेत्र से जुड़ी हुई थी। आयुष्मान योजना के बाद सरकार की मंशा प्राथमिक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की दशा सुधारने पर है|प्राथमिक एवं ग्रामीण सेवाओं में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए सरकार ने उन्हें स्मार्ट बनाने का फैसला किया है|

“आंगनबाडी” कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन:

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट-2020 में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने के विशेष यत्न किये हैं| बता दें कि ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा में आंगनबाडी कार्यकर्ताओं की बड़ी भूमिका होती है| केंद्र सरकार की मातृत्व पोषण,मिशन इन्द्रधनुष जैसी बड़ी योजनाओं का व्यापक क्रियान्वयन इन्ही के द्वारा किया जाता है| बजट-2020 में इन्हें संचार के आधुनिक माध्यमों से जोडकर स्मार्ट बनाने की कोशिश भी की गयी है| इस प्रयास के तहत वित्त मंत्री ने 6 लाख से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन को दिए जाने की घोषणा भी की है| सुदूर ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को पहुँचाने के दौरान कई बार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बेहतर संचार माध्यम की जरूरत पेश आते है|

स्वास्थ्य योजनाओं पर 70 हजार करोड़:

बजट-2020 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्वास्थ्य योजनाओं पर 70 हजार करोड़ खर्च किए जाने की बात प्रमुखता से रखी थी| महिला वित्तमंत्री होने के कारण महिलाओं को बजट से काफी उम्मीदें थीं| शायद इसी कारण बजट में देश की महिलाओं का बजट में खास ध्यान दिया गया है। महिलाओं के स्वास्थ्य को जहन में रखकर सरकार ने कई योजनाओं की घोषणा की है।वित्त मंत्री ने बजट में महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 10 करोड़ परिवारों के न्यूट्रिशन की घोषणा की है। इसके अलावा महिलाओं से जुड़ी योजनाओं के लिए 28,600 करोड़ रुपये का आवंटन करने की भी घोषणा की गई है।  महिलाओं के लिए सरकार ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि जल्द ही मातृत्व की उम्र में बदलाव किया जा सकता है। काबिलेगौर है कि महिला स्वास्थ्य सेवाओं की निर्भरता काफी हद तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर है|