Arthgyani
होम > न्यूज > शेयर बाज़ार

बजट 2020 – शेयर बाज़ार के अनुकूल सावित नही हो सका

निफ्टी 50 पर कई महत्वपूर्ण शेयरों ने 6 से 7 फीसदी तक का गोता लगाया।

शनिवार 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2020-21 का आम बजट पेश हुआ। लेकिन यह बजट शेयर बाज़ार के अनुकूल सावित नहीं हो सका और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स सेंसेक्स दशक की सबसे बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। बजट के दिन सेंसेक्स एक वक्त 1200 से ज्यादा अंक नीचे आ गया था, लेकिन अंत में कुछ अंको की रिकवरी के बाद 987 अंक नीचे बंद हुआ। कुछ ऐसे ही 10 बड़े शेयर हैं, जिन्हें बजट से काफी निराशा हुई और वे शनिवार की गिरावट के बाद आज भी गिरावट में ही दिखाई दे रही है।

10 बड़े  शेयरों में रही ज्यादा गिरावट

बजट पेश होने वाले दिन ITC के शेयर में 7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज़ हुई। आज भी ITC 3.79 प्रतिशत की  गिरावट के साथ व्यवसाय कर रही है, वहीँ RIL के शेयर 0.2.86%  तक नीचे गिरे थे और आज सुबह 0.44% प्रतिशत की गिरावट पर अंकित की गयी है।  HDFC के शेयर का भी यही हाल हुआ और वो  5.87 प्रतिशत तक नीचे  गिरकर निवेशकों को दुखी कर गया, आज बहुत हद तक सुधार करते हुए  मात्र 0.39% की गिरावट पर चल रहा है।  HDFC बैंक के भी शेयर बजट वाले दिन 2.18% तक गिर गया था किन्तु आज सुबह 11 बजे के शायर बाज़ार के आंकड़ों के अनुसार 1.02% की गिरावट पर थी।

ओएनजीसी और एल & टी  क्रमशः 4.18% और  5.98% तक शनिवार को गिरे थे परन्तु आज 11 बजे के करीब  0.19 प्रतिशत और  0.44 प्रतिशत गिरावट दिखी।  हीरो मोटोकॉर्प, सन फार्मा और ऐक्सिस बैंक ने भी क्रमशः 2.08प्रतिशत, 2.62 प्रतिशत और  3.24 प्रतिशत गिरावट देखी थी परन्तु आज क्रमशः 0.92प्रतिशत, 0.90 प्रतिशतऔर  0.49 प्रतिशत के साथ सुबह 11 बजे NSE पर बनी हुई थी।  एसबीआई के शेयर का भी हाल निराशा जनक रहा, शनिवार को 4.83 प्रतिशत गिरा।  आज दोपहर 2.30 बजे एसबीआई 2.10प्रतिशत गिरावट पर चल रहा था।

निवेशकों के गंवाए 3.5 लाख करोड़ रुपये

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया दूसरा यूनियन बजट शेयर बाजार के लिए निराशाजनक रहा।  सेंसेक्स शनिवार को एक समय 1275 पॉइंट तक नीचे चला गया, हालांकि बाद में थोड़ा संभलकर 987.96 अंक नीचे 39,735.53 पर बंद हुआ। शेयर बाज़ार से प्राप्त ख़बरों के अनुसार इस गिरावट के दौरान निवेशकों के करीब 3.50 लाख करोड़ रुपये डूब गए। सेंसेक्स में करीब एक दशक की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज़ हुई।

7 कंपनियों का मार्केट कैप घटा

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के टॉप 10 में से 7 कंपनियों के मार्केट कैप घटा है। बीते सप्ताह में टॉप 10 में से 7 कंपनियों के मार्केट कैप में 1.89 लाख करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज हुई। अकेले रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 87,732.8 करोड़ रुपये घट गया। बीते सप्ताह सेंसेक्स 1,877.66 अंक टूटकर 39,735.53 अंक पर आ गया था।

निफ्टी 50 इंडेक्स पर आईटीसी, टाटा मोटर्स, एचडीएफसी, लार्सन ऐंड टुब्रो और जी एंटरटेनमेंट के शेयरों ने 6 से 7 फीसदी से तक का गोता लगाया।