Arthgyani
होम > न्यूज > आर्थिक सर्वेक्षण

भारत लिख रहा है विकास की नई इबारत – आर्थिक समीक्षा

विकास की गति में हमारी जनता का महत्वपूर्ण योगदान सराहनीये है।  

आज प्रातः ठीक 11 बजे माननीय राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद द्वारा बजट पूर्व आर्थिक सर्वेक्षण संसद में पेश किया गया।राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में देश के विकास को चिन्हित करते हुए कहा कि हमारी सरकार देश के नागरिकों के जनजीवन को सुदृढ़ करने के लिए सतत प्रयत्नशील है और समाज के हर वर्ग के लिये समान रूप से विकास योजनायें तैयार कर रही है।

अपने अभिभाषण में उन्होंने कहा कि विकास में पीछे रह गए स्थानों, वर्गों, समुदाओं और क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया हैसरकार के प्रयासों को सफल करने में भारत के जनादेश ने भी महत्वपूर्ण  भूमिका निभाई है।

अपराधों पर कड़े क़ानून 

राष्ट्रपति ने कहा अब देश में अपराधों के लिए कोई सहानुभूति नहीं रखी जाएगी। आज कई अपराधो को अंकुश में रखने के लिए कड़े कानून बना दिए गए है और उनका अनुपालन किया जा रहा है। यौन अपराध करने वालों को कड़ी सजा मिलेगी उन्हें किसी भी सूरत में नही बख्शा जायेगा क्योंकि हमारे देश में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा और सम्मान हमारे लिए प्राथमिकता रखते हैं।

सुरक्षा नियमों के तहत ही मोटर वाहन का भी कड़ा कानून बनाया गया है। किसी भी प्रकार का नियमों का उल्लंघन करना  कानून की नज़र में दंड के भागी होंगे।

विकास की नई इबारत 

भारत के विकास कार्यों के बारे में अपने अभिभाषण मे उन्होंने कहा हमारा नारा “सबका साथ सबका विकास”  का उद्देश्य हर क्षेत्र में विकास करना है। इसीलिए मिजोरम और सिक्किम के हर जिले को 2022  तक रेल मार्गों से जोड़ा जायेगा। गुवाहाटी में भी एम्स (AIMS -All India Institute of Medical Sciences) की स्थापना की जाएगी।

मणिपुर में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना हमारी सरकार के प्राथमिकता सूचि में शामिल हैं। उन्होंने कहा भारत अब तकनीकि रूप से विकसित भारत बन चुका है। तकनीक से हर क्षेत्र में परिवर्तन आया है और जीवन से जुड़े हर कार्य आसान हुए हैं। विकास की नयी योजनाओं को गति मिली है। 

जनता का व्यवहार प्रशंसनीय है 

माननीय  श्उरी कोविंद ने कहा कि सरकार को हमारी जनता से जो समर्थन मिला है इससे हम अपने कार्यों को सुचारू रूप से कर पाए हैं।  श्रीरामजन्म भूमि पर चल रहे विवाद पर फैसले के बाद हमारे देश की जनता का परिपक्व व्यवहार प्रशंसनीय है। हिसा आधारित विरोध देश को कमजोर करता है और विकास पथ पर आगे बढ़ने से रोकता है।  

उन्होंने हर्षित होते हुए कहा की सरकार को नये भारत के निर्माण का जनादेश मिला है तभी हम पुरातन संस्कृति का गौरव विकास के नये अध्याय लिखने वाला भारत बन पाए हैं।  इसके लिए हमारी जनता का महत्वपूर्ण योगदान सराहनीये है।  

भारत की रैंकिंग में सुधार 

अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति ने विश्व में भारत की रैंकिंग में सुधार की चर्चा करते हुए कहा कि हम निरंतर अपनी स्थिति में सुधार करते जा रहे है। आज 2014 में शुरू हुई  “Ease of doing business” की विश्वस्तरीय सूचि में 14 स्थान की छलांग के साथ भारत 63 वें स्थान पर पहुँच चुका है।

लोजिस्टिक्स के क्षेत्र में भारत को 10 अंकों का सुधार मिला है। “सबका साथ सबका विकास” चरितार्थ हो रहा है आज 8 करोड़ ग़रीब लोगों को मुफ्त रसोई  गैस दी गयी,  2 करोड़ बेघर लोगों को को घर मुहैया करवाया गया, 2.5  करोड़ लोगों तक  बिना भेदभाव किये बिजली कनेक्शन पहुंचाई गयी और उनकी जीवन को उज्जवल बनाने का प्रयास किया गया है ।

विदित हो कि कल सुबह यानि 1 फ़रवरी 2020 को वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा बजट पेश की जाएगी