Arthgyani
होम > बजट 2020 > वित्त मंत्री ने विश्व की 5वीं अर्थव्यवस्था बनने पर हर्ष जाहिर किया

वित्त मंत्री ने विश्व की 5वीं अर्थव्यवस्था बनने पर हर्ष जाहिर किया

अगर भारत निकर भविष्य में 5 ट्रिलियन के स्तर पर पहुच पाती है तो भारत की रैंकिंग में और सुधार होने की संभावना है

साल 2020-21 के लिए अपने जीवन का दूसरा बजट 2020 पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत की 5वीं बड़ी अर्थव्यस्था बनने पर देशवाशियों को बधाई दी| अपने बत भाषण के दौरान निर्मला सीतारमण ने संसद को बताया कि भारत विशव के 206 देशों की सूचि में 5 वें स्थान पर है, यह हर भारतीयों के लिए गर्व की बाद है|

अभी 2.77 ट्रिलियन के स्तर पर ही पहुची है भारत की अर्थव्यवस्था 

उन्होंने भारत की अर्थव्यस्था के भविष्य में भी तेज़ी से वृद्धि करते हुए और उपरी स्थान में जाने की उम्मीद जताई| ज्ञात हो कि सरकार का लक्ष्य 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यस्था का बनने का है, जिसमें वह अभी तक आधे से कुछ ज्यादा का ही सफ़र तय कर पाई है और अभी 2.77 ट्रिलियन के स्तर पर ही पहुची है| इस प्रकार अगर भारत निकर भविष्य में 5 ट्रिलियन के स्तर पर पहुच पाती है तो भारत की रैंकिंग में और सुधार होने की संभावना है|

नितिन गडकरी भी जाता चुके हैं राय

विदित हो कि केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कुछ दिन पहले इंदौर मैनेजमेंट एसोसिएशन के अंतरराष्ट्रीय प्रबंधन सम्मेलन में पीटीआई से बात करते हुए कहा था कि, ‘किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति बेहद महत्वपूर्ण है| ऐसी ही इच्छाशक्ति जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य तय किया है| यह लक्ष्य कठिन जरूर है। लेकिन असंभव नहीं है|‘