Arthgyani
होम > बाजार > शेयर बाजार > शेयर बाज़ार में जारी है गिरावट का सिलसिला, सेंसेक्स 41 हज़ार के नीचें

शेयर बाज़ार में जारी है गिरावट का सिलसिला, सेंसेक्स 41 हज़ार के नीचें

कल सेंसेक्स 458 अंकों की गिरावट के साथ 41,155.12 और निफ्टी 129.25 अंक गिरकर 12,119.00 पर बंद हुआ था

बजट2020 से तीन दिन पहले भारतीय शेयर बाज़ार में गिरावट का सिलसिला जारी है| यह बजट को लेकर निवेशकों की आशंका को दिखा रहा है| आज भारतीय शेयर बाज़ार के दोनों प्रमुख सूचकांक भारी गिरावट के साथ बंद हुए| BSE का सेंसेक्स जहां 188.26 अंकों की गिरावट के साथ 40,966.86 पर बंद हुआ, वहीं NSE के निफ्टी ने आज दिन की क्लोजिंग 63.20 अंकों के नुकसान के साथ 12,055.80 पर की|

विदित हो कि बजट वाले सप्ताह के प्रारंभ में कल भी दोनों प्रमुख सूचकांकों में भारी गिरावट दर्ज की गई थी| कल सेंसेक्स 458 अंकों की गिरावट के साथ 41,155.12 और निफ्टी 129.25 अंक गिरकर 12,119.00 पर बंद हुआ था|

BSE स्मॉलकैप मिडकैप इंडेक्स लाल निशान में बंद

आज BSE स्मॉलकैप, मिडकैप और CNX मिडकैप इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं| जहां BSE स्मॉलकैप इंडेक्स 30.03 अंकों की गिरावट के बाद 14820.36 के स्तर पर बंद हुआ, वहीं BSE मिडकैप इंडेक्स 82.35 अंकों की गिरावट के बाद 15676.66 के स्तर पर बंद हुआ| इसके अलावा CNX मिडकैप इंडेक्स आज 60.00 अंकों की गिरावट के बाद 18231.30 के स्तर पर बंद हुआ है|

कोरोनावायरस से दुनियाभर के बाजारों में जारी है बिकवाली 

बाज़ार कि इस निरंतर गिरावट के लिए बहुत से विश्लेषक विदेशी कारणों जैसे चीन के कोरोना वायरस को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, मगर भारतीय संदर्भ में यह पूरी तरह से सत्य नहीं है| भारतीय बाज़ार में बजट2020 को लेकर उत्पन्न आशंकाएं भी बहुत बड़ी भूमिका निभा रहे हैं| ज्ञात हो कि कोरोनावायरस का संक्रमण फैलने से वैश्विक अर्थव्यवस्था प्रभावित होने की चिंता से दुनियाभर के बाजारों में बिकवाली जारी है|

आज सेंसेक्स के टॉप 5 लूज़र रहें: एयरटेल 4.48% , टाटा स्टील 2.92%, RIL 2.23%, मारुती 1.99%, नेस्ले 1.64%

सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर: HDFC 1.58%, बजाज फाइनेंस 1.19%, SUNPHARMA 1.04%, HDFC बैंक 0.92 %, TCS 0.57%

निफ्टी के टॉप 5 लूज़र: VEDL 4.53%, एयरटेल 4.37%, टाटा मोटर्स 3.18%, टाटा स्टील 2.93%, JSW स्टील 2.85%

निफ्टी के टॉप 5 गेनर: BPCL 2.49%, HDFC 1.57%, बजाज फाइनेंस 1.24%, SUNPHARMA 1%, बजाज फाइनेंस सर्विस  0.92%