Arthgyani
होम > बाजार > शेयर बाजार > दो दिनों के मंदी के बाद लौटी शेयर बाज़ार की तेज़ी

दो दिनों के मंदी के बाद लौटी शेयर बाज़ार की तेज़ी

वैश्विक शेयर बाजारों में सुधार और आगामी बजट में आर्थिक वृद्धि के उपाय किए जाने की उम्मीद में बाजार में तेजी का रुख

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा लोगों को कोरोना वायरस के प्रकोप से निजात मिलने का भरोसा देने के बाद दुनिया के प्रमुख शेयर बाजारों में तेजी लौटी है| इसका फायदा भारतीय शेयर बाज़ार में भी देखने को मिला| आज भारतीय शेयर बाज़ार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में तेज़ी का रुख देखने को मिला और क्लोजिंग भी तेज़ी के साथ हुई|

जहां BSE का सेंसेक्स 231.80 अंकों की बढ़त के साथ 41,198.66 पर बंद हुआ, वहीं NSE का निफ्टी ने भी 73.70 अंकों की उचाल ली और 12,129.50 अंकों पर आज की क्लोजिंग की|

इन कारणों से आई तेज़ी

बाज़ार विश्लेषकों के अनुसार, वैश्विक शेयर बाजारों में सुधार और आगामी बजट में आर्थिक वृद्धि के उपाय किए जाने की उम्मीद में बाजार में तेजी का रुख देखा गया है| इसके अलावा जनवरी डेरीवेटिवों में कारोबार का अंतिम दिन निकट आने के चलते भी बाजार में तेजी देखी गयी है|

दिन की शुरुआत से ही तेज़ी का रुख

विदित हो कि आज बुधवार को भारतीय शेयर बाज़ार के दोनों प्रमुख सूचकांकों की शुरुआत तेज़ी के साथ हुई| शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 41,265  अंकों पर 299 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है, वहीं Nifty में भी 94 अंकों की तेजी दिख रही थी|

सेक्टोरियल इंडेक्स का यह रहा हाल

सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो कंज्यूमर ड्यूरेबिल्स सेक्टर लाल निशान पर बंद हुआ है| इसके अलावा सभी सेक्टर हरे निशान पर बंद हुए| BSE ऑटो, बैंक निफ्टी, कैपिटल गुड्स, BSE FMCG, BSE हेल्थकेयर, BSE IT, BSE मेटल, ऑयल एंड गैस, BSE PSU और BSE टेक सेक्टर खरीदारी के साथ बंद हुए हैं|

स्मॉलकैप और मिडकैप का ये रहा हाल:

आज BSE स्मॉलकैप, मिडकैप और CNX मिडकैप इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुआ| BSE स्मॉलकैप इंडेक्स 22.14 अंकों की तेजी के साथ 14844.42 के स्तर पर बंद हुआ| इसके अलावा मिडकैप इंडेक्स 81.31 अंकों की तेजी के बाद 15758.98 के स्तर पर बंद हुआ| वहीं CNX मिडकैप इंडेक्स 35.30 अंकों की बढ़त के बाद 18267.70 के स्तर पर बंद हुआ|

निफ्टी में आज के टॉप 5 लूज़र रहें- VEDL 4.53%, EICHERMOT 4.51%, YES BANK 1.44, DR. REDDY 1.38 और TCS 1.36%

निफ्टी में आज के टॉप 5 गेनर रहें- TATA MOTOR 6.81%, BAJ FINANCE 5.06%, INFRATEL 3.35%, BAJAJ FIN SV 3.04% और NESTLEIND 2.86%