Arthgyani
होम > न्यूज > अर्थव्यवस्था समाचार > सर्वोच्च स्तर पर पहुंचा देश का विदेशी मुद्रा भंडार (Forex)

सर्वोच्च स्तर पर पहुंचा देश का विदेशी मुद्रा भंडार (Forex)

लगातार 17 वें सप्ताह भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में इजाफा

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 94.3 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 462.16 अरब डॉलर पर पहुँच गया|17 जनवरी को समाप्त हुए सप्ताह में देश के विदेशी मुद्रा भंडार का अब तक का सर्वोच्च स्तर है। देश के Forex  में पिछले 4 महीनों से लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। 17 जनवरी को खत्म हुआ सप्ताह लगातार 17वां सप्ताह है जब भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में इजाफा हुआ है। ये जानकारी  आरबीआई से जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार है|

Forex में बढ़त आयात की शक्ति:

विदेशी मुद्रा भंडार का प्रयोग मुख्य रूप से आयात संबंधित खर्चों में व्यय के लिए किया जाता है| भारत विश्व के आयातक देशों में शुमार है| सोना,पेट्रोलियम एवं खाद्य तेल जैसे विभिन्न आयातों की खरीद के लिए विदेशी मुद्रा की आवश्यकता होती है| बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार से आयातित हर उत्पाद का मुल्य विदेशी मुद्रा में चुकाया जाता है| ऐसे में Forex में इजाफे का अर्थ है क्रय शक्ति में वृद्धि| विदेशी मुद्र भंडार के वर्तमान स्तर के आधार पर भारत करीब 11 महीनों तक आयात का खर्च संभाल सकता है।

विदेशी मुद्रा संपत्ति में बढ़ोत्तरी:

17 जनवरी को खत्म हुए हफ्ते में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 94.3 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी हुई|जबकि इससे पहले 10 जनवरी को समाप्त हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 5.8 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी हुई| लगातार 17वें सप्ताह Forex में बढ़ोत्तरी का कारण है विदेशी मुद्रा संपत्ति में बढ़ोतरी| विदित हो कि देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा संपत्ति का सबसे बड़ा योगदान रहता है।कारोबारी  सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा संपत्ति 86.7 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 428.45 अरब डॉलर की हो गयी। आरबीआई के अनुसार विदेशी करेंसी संपत्तियों में यूरो, पाउंड और जापान के येन जैसी गैर-डॉलर मुद्राओं में बढ़ोतरी या गिरावट के प्रभाव को भी शामिल किया गया है।

स्वर्ण भंडार में भी इजाफ़ा:

Forex के साथ ही भारत का सोना भंडार भी लगातार 17वें हफ्ते बढ़ा। RBI के आँकड़ों के अनुसार देश का स्वर्ण भंडार 7 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 28.56 अरब डॉलर हो गया। जबकि विशेष आहरण अधिकार या विदेशी निकासी अधिकार (एसडीआर) 30 लाख डॉलर घट कर 1.45 अरब डॉलर और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ आरबीआई की आरक्षित स्थिति 30 लाख डॉलर बढ़ कर 3.70 अरब डॉलर हो गयी।

क्या है विदेशी मुद्रा भंडार (FOREX)?

विदेशी मुद्रा भंडार केंद्रीय बैंक तथा मौद्रिक अधिकारियों के पास सुरक्षित बांड हैं।इसमें विदेशी मुद्रा और सोना, एसडीआर (SDR) एवं आईएमएफ (IMF) की आरक्षित भण्डार की अवस्थितियां शामिल हैं। सरल शब्दों में कहें तो ये RBI के पास सुरक्षित परिसंपत्तियां हैं,जो विभिन्न मुद्राओं में आरक्षित है| इनमे ज्यादातर अमेरिकी डॉलर तथा यूरो, ब्रिटिश पाउंड और जापानी येन,चीन युआन जैसी मुद्राएँ शामिल हैं| इनका उपयोग भारतीय रिजर्व बैंक आयात संबंधित देनदारियों को चुकाने के लिए करता है|