Arthgyani
होम > बाजार > शेयर बाजार > सेंसेक्स के 10 में से 8 कंपनियों के मार्केट कैप में हुई वृद्धि

सेंसेक्स के 10 में से 8 कंपनियों के मार्केट कैप में हुई वृद्धि

हालांकि सप्ताहांत में दोनों सूचकांकों में गिरावट देखने को मिली, मगर फिर भी बजट दिवस के स्तर से काफी उंचाई पर निफ्टी और सेंसेक्स ने क्लोजिंग की

भारतीय शेयर बाज़ार का पिछला हफ्ता कमबैक वाला रहा, बजट दिवस के रिकॉर्ड गिरावट के बाद सप्ताह के पांच में से चार दिन अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए| हालांकि सप्ताहांत में दोनों सूचकांकों में गिरावट देखने को मिली, मगर फिर भी बजट दिवस के स्तर से काफी उंचाई पर निफ्टी और सेंसेक्स ने क्लोजिंग की|

TCS और Infosys का गिरा मार्केट कैप

सप्ताह के पांच कारोबारी दिनों में BSE का सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का मार्केट कैप (market capitalization) पिछले सप्ताह कुल मिलाकर 1,57,270.8 करोड़ रुपए बढ़ा है| ज्ञात हो कि सप्ताह के दौरान सेंसेक्स में कुल 1,406.32 अंक यानी 3.53 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की| पिछले पांच दिनों में TCS और Infosys के मार्केट कैप में सबसे ज्यादा गिरावट आई है| वहीं रिलायंस (RIL) का मार्केट कैप 31,981 करोड़ रुपए बढ़ा है|

BSE सेंसेक्स में मार्केट कैप में ये हैं टॉपर रैंकिंग:

  1. रिलायंस इंडस्ट्रीज
  2. TCS
  3. HDFC बैंक
  4. हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL)
  5.  HDFC
  6. ICICI बैंक
  7. Infosys
  8. कोटक महिंद्रा बैंक
  9. भारती एयरटेल और
  10. भारतीय स्टेट बैंक (SBI)

BSE सेंसेक्स में इन टॉप 8 कंपनियों का बढ़ा मार्केट कैप:

  1. पिछले सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) का बाजार पूंजीकरण 31,981.45 करोड़ रुपए बढ़कर 9,08,888.02 करोड़ रुपए पर पहुंच गया हैं|
  2. इसके अलावा HDFC Bank का बाजार पूंजीकरण 23,503.35 करोड़ रुपए की बढ़त लेकर 6,80,391.85 करोड़ रुपए रहा है|
  3. HDFC का बाजार पूंजीकरण 23,385.05 करोड़ रुपए अधिक होकर 4,16,003.19 करोड़ रुपए है|
  4. भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 23,049.72 करोड़ रुपए उछलकर 2,94,381.87 करोड़ रुपए रहा है|
  5. इसके अलावा ICICI बैंक का बाजार पूंजीकरण 20,676.16 करोड़ रुपए बढ़कर 3,47,086.53 करोड़ रुपए पर पहुंच गया|
  6. इनके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) का बाजार पूंजीकरण 18,617.38     करोड़ रुपए की बढ़त के साथ 4,67,512.81 करोड़ रुपए रहा है|
  7. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का बाजार पूंजीकरण 15,484.2 करोड़ रुपए की मजबूती के साथ 2,86,033.80 करोड़ रुपए है|
  8. कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण 573.46 करोड़ रुपए चढ़कर 3,15,920.07 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है|

BSE सेंसेक्स में इन 2 कंपनियों के मार्केट कैप में हुई गिरावट: 

  1. पिछले पांच दिनों में TCS का बाजार पूंजीकरण 10,656.8 करोड़ रुपए गिरकर 8,01,772.04 करोड़ रुपए पर आ गया है|
  2. वहीं इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 1,296.88 करोड़ रुपए कम होकर 3,30,983.22 करोड़ रुपए पर आ गया है|