Arthgyani
होम > बाजार > कमोडिटीज > दुनिया में घट रही है, भारत में क्यों बढ़ रही है सोने-चांदी की कीमतें?

दुनिया में घट रही है, भारत में क्यों बढ़ रही है सोने-चांदी की कीमतें?

आज अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में सोने के दाम लुढ़क गए| उसके विपरीत घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में 96 रूपए की बढ़त दर्ज हुई|

आज शुक्रवार को दुनिया के दूसरे सबसे बड़े कंज्यूमर देश चीन में डिमांड घटने से अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में सोने के दाम लुढ़क गए है| हालांकि वहीं दिल्ली सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने के दाम 96 रुपए तक बढ़ गए हैं| साथ ही इस दौरान चांदी की कीमतों में 238 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी आई है| वैश्विक कारोबार के विपरीत भारतीय बाज़ार में सोने-चांदी की कीमतों में तेज़ी का रुख रहा|

इसके पीछे क्या कारण है? आइए करतें हैं सभी कारणों की समीक्षा:

  1. चीन समेत दुनिया के कई दूसरे देशों में फैल चुके कोरोनावायरस (Carnivorous) को लेकर दुनिया अलर्ट हो गई है| इसका असर सोने की कीमतों पर भी दिखने लगा है| दुनिया के दूसरे सबसे बड़े कंज्यूमर देश चीन में डिमांड घटने से अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में सोने के दाम लुढ़क रहे हैं| विदित हो कि कोरोनावायरस से अभी तक चीन में 25 लोगों की मौत हो चुकी है|
  2. घरेलू बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपए की कमजोरी की वजह से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने के दाम 96 रुपये तक बढ़ गए है| साथ ही चांदी की कीमतों में भी वृद्धि देखने को मिली| आज चांदी की कीमतों में प्रति किलो 238 रुपए की तेजी आई|
  3. बजट नजदीक होने के वजह से भी भारतीय निवेशक आशंका के मद्देनज़र सुरक्षित निवेश के लिए सोने-चांदी की तरफ जा रहे हैं| निवेशकों को आशंका है कि अगर दिल्ली चुनावों के मद्देनज़र केंद्र सरकार ने लोकलुभावन बजट पेश किया तो मार्केट पर दबाव पड़ेगा| इस वजह से पूरे विश्व के विपरीत भारतीय सर्राफा बाज़ार में तेज़ी बनी हुई है|
  4. भारतीय सर्राफा बाज़ार के इस विपरीत चाल पीछे एक कारण यह भी है कि निवेशक बजट2020 से पूर्व सोने जैसे सेफ निवेश में पैसा लगाकर अपने धन को एक हद तक सुरक्षित रखना चाहते हैं, क्योंकि सोने की कीमतों में शेयरों के मूल्य के जैसा उतार-चढाव नहीं होता है| इसका यह भी अर्थ है कि बजट2020 के बाद निवेशक बाज़ार के रुख के अनुसार अपने पत्ते खोलते हुए सोने से पैसा निकाल कर फिर शेयरों में निवेश करेंगे|

बताते चलें कि शेयर बाज़ार में कल और आज आई तेज़ी की मुख्य वजह विदेशी निवेशकों का पोर्टफोलियो निवेश (PPI) के द्वारा भारतीय शेयर बाज़ार में निवेश है|