Arthgyani
होम > न्यूज > स्वास्थ्य क्षेत्र,बजट-2020 में GDP का 2.5% खर्च करे सरकार: अलिशा मूपेन

स्वास्थ्य क्षेत्र,बजट-2020 में GDP का 2.5% खर्च करे सरकार: अलिशा मूपेन

आयुष्मान भारत दुनिया की बेहतर स्वास्थ्य योजनाओं में से एक

आप अमेरिका को देखिए, वहां सरकार अपने जीडीपी का 25 प्रतिशत स्वास्थ्य क्षेत्र में खर्च करती है|जबकि भारत में अभी भी स्वास्थ्य क्षेत्र में जीडीपी का मात्र 1.5% – 1.6% ही खर्च होता है| ये इतने विशाल जनसंख्या वाले देश लिए बेहद कम है| हम चाहते हैं कि आगामी बजट में सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का 2.5% खर्च करे| तभी हम आयुष्मान भारत जैसी योजना को देश में प्रभावी रूप से लागू कर सकेंगे| ये बातें एस्टर डीएम हेल्थकेयर की डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर अलिशा मूपेन ने कहीं| वे शुक्रवार को वर्ल्ड इकोनॉमी फोरम में ज़ी बिजनेस से बातचीत कर रही थी|

आयुष्मान भारत दुनिया की बेहतर स्वास्थ्य योजनाओं में:

जी बिजनेस के साथ विचार विनिमय के दौरान अलिशा ने आयुष्मान भारत को दुनिया की बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं में से एक बताया|उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत दुनिया के सबसे बेहतर स्वास्थ्य योजनाओं में से एक है|प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करोड़ो भारतीयों के लिए ये योजना बनाना सराहनीय है|हम चाहते हैं कि भारत सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम बढ़ाए|

मरीजों के घर तक पहुंचकर सेवा करेंगे:

भारत में कंपनी के विस्तार से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि हम जरूरतमंदों के घर तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाएं| एस्टर डीएम हेल्थकेयर की भारत संबंधित आगामी स्वास्थ्य योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए अलिशा ने बताया कि, भारत में हमारे 13 अस्पताल हैं| इनमें 4000 बिस्तरों की सुविधा है| कंपनी के विस्तार के नाम पर हम सिर्फ अस्पतालों और बिस्तरों की संख्या बढ़ाने पर विश्वास नहीं रखते| हम चाहते हैं कि हम टेक्नोलॉजी बढ़ाएं और जरुरतमंदों के घर तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाए| हम नए लैब्स लेकर आ रहे हैं जो मरीजों के घर पहुंच कर सेवा प्रदान करेंगे| हमारी कंपनी गैर-संक्रामक रोगों और मानसिक बीमारियों से लड़ने के लिए भी काफी काम कर रही है|