Arthgyani
होम > न्यूज > हिंदुजा कंपनी

भारत बन सकता है 5 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था : हिंदुजा

हिंदुजा कंपनी भारत में 20 अरब डॉलर से अधिक निवेश करने को इच्छुक है।

भारत 5000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य हासिल कर सकता है। कई तरह के कारोबार में संलग्न हिंदुजा समूह के सह-अध्यक्ष गोपीचंद हिंदुजा का कहना है कि भारत 2024 तक 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य हासिल कर सकता है अगर कुछ सार्थक कदम उठाये जाएँ।

न्यूज़ एजेंसी से मिली ख़बरों के अनुसार भारत आर्थिक सम्मेलन 2019 के दौरान श्री हिंदुजा ने कहा, ”भारतीय अर्थव्यवस्था को 5,000 अरब डॉलर का बनाने का लक्ष्य हासिल हो सकता है। मोदी ने जो पहल की हैं, वह काफी बढ़िया है और उनका दृष्टिकोण शानदार है। लेकिन उनकी टीम को तेजी से काम करना होगा।”
श्री हिंदुजा ने अपनी बातों को विस्तार देते हुए कहा कि इसके लिए कई बदलाव करने होंगे। सबसे अहम् बात जो उन्होंने कही – तेज आर्थिक वृद्धि दर के लिए ब्रिटिश तरीके से काम करने वाली देश की नौकरशाही व्यवस्था में बदलाव अति आवश्यक है। उन्होंने कहा अगर भारत में काम के बीच आने वाली बाधाएं दूर हों जाएँ और कारोबार की सुगमता सुनिश्चित हो तो हिंदुजा कंपनी भारत में 20 अरब डॉलर से अधिक निवेश करने को इच्छुक है।

गोपीचंद हिंदुजा का भारत को अहम सुझाव

  • भारत आर्थिक सम्मेलन 2019 के दौरान गोपीचंद हिंदुजा ने भारत को कुछ अहम सुझाव दिए।
  • श्री हिंदुजा ने कहा भारत 5000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य हासिल कर सकता है।
  • देश की नौकरशाही व्यवस्था में बदलाव लाना अति आवश्यक है- हिंदुजा।
  • मोदी सरकार को बदलाव की गति और तेज करनी होगी।
  • हिंदुजा कंपनी भारत में 20 अरब डॉलर से अधिक निवेश करने को इच्छुक है।
  • भारत में दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले ज्यादा अवसर हैं – हिंदुजा।
  • हिंदुजा ग्रुप ऑफ कम्पनीज के सह- अध्यक्ष हैं गोपीचंद हिंदुजा।

बातचीत के दौरान उन्होंने बताया करीब 6-7 साल पहले भी हमने भारत में 20 अरब डॉलर निवेश करना चाहा था पर काम शुरू करने पर कई बाधाएं सामने आयी जिससे यहाँ कारोबार करना मुश्किल लगा।  उन्होंने कहा, अब मोदी सरकार ने कारोबार सुगमता की पहल शुरू कर दी है तो उम्मीद बंधी है लेकिन बदलाव की गति और तेज होनी चाहिए। भारत में दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले ज्यादा अवसर हैं, उन्होंने ये भी स्पष्ट कहा।