Arthgyani

आर्थिक सर्वेक्षण 2020 – बजट 2020 Live Updates

बजट 2020 पेश करने से एक दिन पूर्व आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जा रहा है

आर्थिक सर्वेक्षण 2020: देश के वर्तमान आर्थिक परिदृश्य की ताज़ा आंकड़ों को जानने का बेहतरीन जरिया आर्थिक सर्वेक्षण होता है|आर्थिक सर्वेक्षण में सरकार पूरे साल के अपने तमाम आय और व्यय, लागतें, नई योजनायें, नए आर्थिक सम्बन्ध, नए निवेश इत्यादि का पूरा आंकड़ा संसद में पेश करती है जो जनता को एक तरह से जनता के पैसों का हिसाब देना होता है |

हर वर्ष के भांति इस साल के बजट से पूर्व भी बजट से एक दिन पूर्व पिछले साल के आर्थिक खर्च के आंकड़ों को पेश किया जा रहा है , जिसे आर्थिक सर्वेक्षण कहा जाता है|

आर्थिक सर्वेक्षण 2020 Live Updates

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक  सर्वे की रिपोर्ट संसद पटल को सौंपी 

बजट-2020-21 की कार्रवाई शनिवार 1 फरवरी को 11 बजे से शुरू होगी|  

12.20 pm : अभिभाषण के बाद केंद्रीय भवन से बाहर निकलते हुए मानिये राष्ट्रपति , उनका काफिला बाहर निकला. विशेष टुकड़ियों ने सलामी दी.साथ ही उपराष्ट्रपति ने भी विदा ली |

कुछ ही देर में निर्मला सीतारमण प्रस्तुत करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण 

12.01 pm : ये दशक दुनिया को न्यू इंडिया का स्वरुप दिखायेगा . नागरिक अपने क्रताव्यों के प्रति जागरूक रहें 2020 कर्तव्यों का दशक हो किसी भी विचारधारा से पहले हो देश, इसी कथन  के साथ उन्होंने अपना भाषण खत्म किया |

12.00 pm : आतंक वाद का हमने डटकर मुकाबला किया है, आसियान और अफ़्रीकी देशो से हमारे सम्बन्ध अच्छे हुए हैं |

11.57 am : 2022 में रजा राम मोहन राय की 250 वि जयंती मनाई जाएगी, स्वदेश दर्शन के लिए सरदार पटेल की प्रतिमा एक रिकॉर्ड है, चन्द्रयान को स्वीकृति, सेना का आधुनिकीकरण, CDS का सृजन, अमेठी की फैक्ट्री में AK 203 का निर्माण हमारी सुरक्षा और कामयाबी में एक नया अध्याय है .

11.56 am : 13 हज़ार वन्य क्षेत्र में वृद्धि हुई है, नमामि गंगे योजना से 7000 करोड़ का कम खत्म हुआ है अभी 21000  करोड़ का फंड पर काम प्रगति पर है.

11.55 am : 35 लाख लोग हवाई यात्रा कर चुके हैं जो ये सुनिश्चित करता है की भारतियों का जन जीवन सुधरा है |

11.54 am : ६७० किलोमीटर मेट्रो का काम चालू है साथ ही 2014 के बाद स्टार्ट अप छोटे शहरों में भी शुरू हो चुका हो |

11.52 am : जलमार्ग यातायात पर भी कम शुरू हो चुका है गंगा पर बड़े कार्गो चलाये जाने की योजना कार्य पर है |

11.51 am : आधुनिक घर बनाने के लिए 100 करोड़ कह्र्च किये जायेंगे, PM ग्रामीण सड़क योजना का तीसरा चरण शुरू हो चुका है , जिसमे 1 लाख 25 किलोमीटर सडको का निर्माण किया जाना है |

11.49 am : मेक इन इंडिया पर सरकार का जोर है, 2018 – 19 में 4 लाख ५८ हज़ार करोड़ का इलेक्ट्रोनिक उत्पादन किया गया है, रेलवे में भी मेक इन इंडिया शामिल रही. वन्दे,तेजस जैसे उपकरण भारत में निर्मित हुए जो सौभाग्य है |

11.48 am : उन्होंने कहा की भारतीय सरकार की नींव मज़बूत है, विदेशी मुद्रा भंडार 450 अरब डॉलर की नै ऊँचाइयों पर पहुँच चुका है |

11.47 am : 5 ट्रिलियन डॉलर बनाने को प्रतिबद्ध है भारत सरकार |

11.45 am : प्रतिस्पर्धी सहकारिता पर सरकार का जोर रहा है, निजता संरंक्षण को यह सरकार समर्पित है  |

11.44 am : कॉमन सेंटर से रोजगार बढे हैं.वन नेशन वन टैक्स से करों में राहत मिली है |

11.43 am : 60 करोड़ लोगों को रुपे कार्ड मुहैया कराया गया है. 1 लाख 70 हज़ार करोड़ ग़लत हाथों में जाने से बाख सका, डिजिटल तकनीक के कारण |

11.42 am : औद्योगिकी क्रांति का आधार बना है डिजिटल क्रांति डिजिटल इंडिया का तकनीकि विकास पर जोर रहा है |

11.41 am : रेल प्रबंधन को पुनर्गठित किया गया, तकनीक से पारदर्शिता आई है |

11.40 am : जनभागीदारी द्वारा स्वराज स्थापना, कार्यशैली में परिवर्तन संभव हुआ |

11.39 am : खेल में बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया अभियान चलाया गया, जिसमे 80 नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड बने |

11.37 am : 27000 नए स्टार्टअप शुरू हुए, स्किल इंडिया युवा को तकनीकि ज्ञान से संवारा गया, मुद्रा योजना के तहत व्यवसायिक लोन दिए गए ,  37 हज़ार करोड़ विद्यालयका आधुनिकीकरण किया गया.

11.35 am : सेल्फ हेल्प ग्रुप से महिला उद्यमियों को बढ़ावा दिया गया, सैनिक्म स्कूल के बेटियों के दाखिला का अवसर, और 5000 करोड़ माता सुरक्षा के तहत माताओं को लाभ मिला है |

11.34 am : नेशनल मेडिकल कमीशन के अधिन७५ नए मेडिकल कॉलेज खोले गए |

11.33 am : 22 नए एम्स खोले गए |

11.33 am : 1000 से अधिक दवाओं के मूल्य को कम किया गया जिसका लाभ निम्न वर्ग के लोगों को मिला है 

11.32 am : स्वस्थ्य के लिए आयुष्मान भारत योजना लागू की गयी जिससे 75 लाख ग़रीब मुफ्त इलाज़ करा चुके हैं |

11.30 am : किसानो  को उनके लगत मूल्य का डेढ़ गुना क़ीमत देगी, शहद का निर्यात दोगुने से अधिक हुआ है. मछुआरों को आय बढ़ी है , फसल बीमा योजना आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है |

11.27 am : पाकिस्तान के अल्प्संख्योंको पर अत्याचार की निंदा करते हुए उन्होंने कहा भारत में आस्था रखने वालों के लिए एक सामान नागरिक प्रक्रिया है |

थिरूवल्लूर ने कहा कि किसान धरा की तरह है और वो हमारे अन्नदाता हैं उनके लिए किसान एवं ग्रामीण स्थानोंका विकास हमारी प्राथमिकता में शामिल हैं |

उनके विकास के लिए 8 करोड़ किसानोंके खाते में 43 लाख करोड़ रूपये सीधे भेजे गए हैं |

11.25 am : दिव्यंगो को आरक्षण में 70 प्रतिशत वृद्धि दी गयी है,उन्हें यूनिक id दी गयी 25 हज़ार विकलांगों को भी यूनिक id दी गयी |

11.23 am : भारत ने हमेशा लोखितों की बात और रक्षा की है. सरकार के आग्रह पर 2 लाख ७२ हज़ार भारतीय को कों लाभ पहुंचा है | हज की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल की गयी जिससे उन्हें आसानी हो |

11.22 am : 400 एकलव्य मोडल आवासीय स्कूल खोला गया साथ ही आरक्षण को 10 वर्ष के लिए बढाया गया है|

11.21 am : आदिवासियों के विकास को बढ़ावा दिया जाना और उन्हें मुख्य धारा में जोड़ना सरकार का लक्ष्य है |

11.20 am  : गुवाहाटी में एम्स , मनीपुर में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का बनना भी सरकार के बेहतरीन कदम हैं |11500 करोड़ बोड़ो जनजाति के विकास के लिए कार्य किये जा रहे हैं |

11 .19 am : सरकार के प्रयासों से मिजोरम और सिक्किम के हर जिले रेल मार्गों  से जुड़ जायेगीं |

11.18 am : भूजल संयोजन के लिए प्रयास किया गया, विकास में पीछे रह गए स्थानों में विशेष ध्यान दिया गया |

11.15 am : विकास की नयी योजनओं को गति मिली है, करतारपुर साहिब का निर्माण,मजदूर किसान को पेंशन , दिल्ली में रह रहे अवैध कालोनियों के रहने वालो को मालिकाना हक, 15 करोड़ ग्रामीण घरों तक पेयजल पहुंचना हमारी सरकार के सार्थक कदम हैं |

11.13 am : धारा 370 और 35 हटाया जाना ऐतिहासिक बदलाव है जो सौभाग्य की बात है. लोकतान्त्रिक सशक्तिकरण का यह बेहतरीन उदाहरण है |

11.12 am : तकनिकी विकास, लोजिस्टिक्स के क्षेत्र में भारत का स्थान उपर आना , 8 करोड़ लोगों को गैस कन्नेक्शन दिया गया, ढाई करोड़ लोगों तक गाँव में बिजली पहुंचाई गयी वहीँ प्रधान मंत्री आवास योजना के २४ हज़ार घरों का जम्मू कश्मीर में निर्माण किया गया है |

11.09 am : उन्होंने तमाम सुधारका हवाला देते हुए बताया कि तीन तलाक़ कानून ख़त्म किया गया जो मुस्लिम महिलाओं के हित में है. साथ ही यौन अपराधों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान लागू किया गया है. पुरातन संस्कृति का गौरव विकास के निर्माण का नया इतिहास लिखेगा |

11.08 am : उन्होंने कहा बीते 7 महीनो में संसदीय कार्य का नया कीर्तिमान स्थापित  किया है |

11.06 am : संविधान नागरिक के अधिकार देने के साथ कर्त्तव्य बोध भी कराता है. संविधान राष्ट्रहित में सर्वोपरि है |

11.05 am : आजादी के 75 साल बाद ये दशक भारत का बेहतरीन दशक रहा है. गाँधी नेहरु के सपनो को साकार करता हुआ ये दशक निरंतर आगे बढ़ रहा है |

11.03 am : 21वी सदी के प्रारंभ में संबोधित करते हुए प्रसन्नता जाहिर की |

11.02 am : भारत माता के जय के उद्घोष और वन्दे मातरम के गान के साथ अभिभाषण शुरू हुआ |