Arthgyani
होम > न्यूज > 2020 भारत का दशक होगा: राष्ट्रपति

2020 भारत का दशक होगा: राष्ट्रपति

विदेशी मुद्रा भंडार ४५० अरब डालर की नयी ऊंचाइयों पर 

2020 का दशक भारत का दशक होगा|इस दशक में हमारा लक्ष्य है विकास की नयी ऊँचाइयों को छूना|भारत सरकार,अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डालर के तय लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है|वैश्विक मंदी के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था नींव मजबूत बनी हुई है|आज हमारा विदेशी मुद्रा भंडार ४५० अरब डालर की नयी ऊंचाइयों पर  जा पंहुचा है| जबकि 12 सरकारी बैंक मुनाफे में हैं| कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती के बाद भारत में कारोबार करना आसान हो गया है| ये बातें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहीं| वे शुक्रवार को बजट सत्र के पूर्व अपने अभिभाषण में संसद को संबोधित कर रहे थे|

इन्फ्रास्ट्रकचर में हुआ सराहनीय कार्य:

राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में कहा कि बीते पांच वर्षों में देश में इन्फ्रास्ट्रकचर कि दिशा में सराहनीय कार्य हुए हैं| इस दौरान देश से प्रायः कटे रहने वाले नार्थ ईस्ट को संपर्क मार्गों से जोड़ा गया है|सिक्किम और मिजोरम जैसे दूरवर्ती राज्य २०२२ तक रेल नेटवर्क से जोड़ दिए जायेंगे| pm ग्रामीण सड़क योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत 1 लाख 25 हजार किमी सड़क का निर्माण एवं सुधार कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा|

सैन्य मोर्चे पर सफलता:

राष्ट्रपति ने सैन्य मोर्चे पर उल्लेखनीय सफलता का प्रमुखता से वर्णन किया|अपने अभिभाषण में उन्होंने कहा कि सरकार ने आतंक पर कड़ा प्रहार किया है| सुरक्षाबलों को आतंकियों के साथ सख्ती से निपटने की पूरी छूट दी गयी है| सेना का आधुनिकीकरण सरकार की प्रमुखताओं में शामिल है|सशस्त्र सेनाओं के बीच सहज संवाद के लिए सीडीएस का पद सृजित किया गया है| भारतीय सेनाओं को अत्याधुनिक शस्त्र प्रदान करने के लिए स्वदेशी आयुध निर्माण भी हो रहा है| इस दिशा में अमेठी स्थित आयुध शाला में रूसी तकनीकी से बन रही AK-203 अत्याधुनिक राइफल एक प्रमुख उदाहरण है|