Arthgyani
होम > बजट 2020 > 3500 करोड़ के खर्च पर बनाए जाएंगे 4 नए ट्राइबल म्यूजियम

3500 करोड़ के खर्च पर बनाए जाएंगे 4 नए ट्राइबल म्यूजियम

ट्राइबल पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिया निर्णय

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आदिवासियों के संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत के विभिन्न क्षेत्रों में 4 नए ट्राइबल म्यूजियम बनाने का निर्णय लिया है| इन चार ट्राइबल म्यूजियमों के निर्माण में कुल 3500 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे| यह विशाल आवंटन आदिवासियों के संस्कृति को पर्यटकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है, साथ ही यह सरकार का ट्राइबल संस्कृति के रक्षा और बढ़ावा देने की मंसा को भी दर्शाते हैं|

ज्ञात हो की वित्त मंत्री ने अपनी बजट 2020 उद्घोषणा में यह भी बताया कि ये ट्राइबल म्यूजियम कहां- कहां स्थापित किए जाएंगे| इसके लिए भारत के चार स्थानों का चयन किया गया है, इसमें रांची, रोहतक और अहमदाबाद का भी नाम है|

ज्ञात हो कि भारत अपनी ट्राइबल संस्कृति अद्वितीयता के लिए जाना जाता है| इन्ही अनोखे संस्कृतियों को दुनिया के पर्यटकों को दिखाने के उद्देश्य से सरकार ने चार नए ट्राइबल म्यूजियम की स्थापन की जाएगी| भारत की आदिवाशी संस्कृति अलग-अलग खेत्रों में अलग-अलग दृष्टिगोचर होती है, यही अद्वितीयता भारतीय संस्कृति में नए रंग प्रदान करती हैं और विश्व के सभी हिस्सों से पर्यटक भारत के भ्रमण के लिए खींचे चले आते हैं|

ज्ञात हो कि विश्व के विभिन्न हिस्सों से आए पर्यटक हमेशा भारतीय ट्राइबलस के लाइफस्टाइल को जानने के लिए व्याकुल रहते हैं, मगर सुरक्षा कारणों से या तो वे खुद आदिवाशियों के मूल स्थान तक जाते नहीं हैं या क्षेत्र के सुरक्षा अधिकारी उस क्षेत्र के भ्रमण को सीमित कर देते हैं|

सरकार के इस कदम से आद्वाशियों की संस्कृति में बाहरी लोगों का प्रवेश अवरुद्ध होगा, जैसा कि वे खुद चाहते हैं, साथ ही देशी और विदेशी पर्यटकों के लिए भारतीय अद्वितीय ट्राइबल संस्कृति को जानने में सहयोग मिलेगा| सरकार का यह कदम एक ट्राइबल संस्कृति के विस्तार के लिए एक अद्वितीय कदम है|