Arthgyani
होम > न्यूज > भारत से 500 बसें खरीदने की श्रीलंका की योजना

भारत से 500 बसें खरीदने की श्रीलंका की योजना

भारत से डेढ़ करोड़ डॉलर में 500 बसें खरीदेगा श्रीलंका

श्रीलंका सरकार ने भारत से 500 बसें खरीदने का फैसला किया है। श्रीलंका इन बसों की खरीद भारत से मिली ऋण सहायता के जरिये करेगा। अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। मंत्रिमंडल द्वारा इस सप्ताह मंजूर एक ज्ञापन के अनुसार, ये बस श्रीलंका परिवहन बोर्ड के लिये खरीदी जा रही हैं और इससे सार्वजनिक परिवहन को मजबूती मिलेगी।

ज्ञापन में कहा गया, ‘‘भारत से मिली ऋण सहायता से 50-54 सीटों वाली 400 बस और 32-35 सीटों वाली 100 बस खरीदने को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी है।’’श्रीलंका के नये राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे कार्यकाल संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर नवंबर 2019 में भारत गये थे। उनकी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका को 45 करोड़ डॉलर की ऋण सहायता देने की घोषणा की थी। इसमें पांच करोड़ डालर आतंकवाद से लड़ने के लिये भी दिये गये।

श्रीलंका का सहयोग करेगा भारत

मोदी ने कहा कि उन्होंने राजपक्षे को आश्वासन दिया है कि उनके देश को प्रगति के रास्ते पर तेजी से ले जाने में भारत पूरा सहयोग करेगा। तमिल मुद्दे पर मोदी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि श्रीलंका की सरकार मेलमिलाप प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगी और समानता, न्याय, शांति और सम्मान को लेकर तमिल समुदाय की आकांक्षाओं को पूरा करेगी। भारत के साथ संबंध मजबूत करने के संकेत के साथ राजपक्षे वीरवार को तीन दिनों के दौरे पर यहां पहुंचे।

इस बारे में हमेशा श्रीलंका के साथ भारत की शुभेच्छाएं और सहयोग हैं।’ मोदी ने कहा, ‘स्थिर श्रीलंका न केवल भारत के लिए, बल्कि पूरे हिंद महासागर क्षेत्र के हित में है।’ इससे पहले राष्ट्रपति भवन में स्वागत समारोह के बाद गोटबाया ने कहा कि सुरक्षा के संबंध में भारत और श्रीलंका को एक साथ मिलकर काम करने की जरूरत है।