Arthgyani
होम > न्यूज > किसानो को दिए 50,850 करोड़ रूपये: प्रधानमंत्री किसान योजना

किसानो को दिए 50,850 करोड़ रूपये: प्रधानमंत्री किसान योजना

किसानो की पात्रता की पहचान की तारीख 1 फरवरी 2019 रखी गई है।

केंद्र सरकार ने 22 तारीख को किसानो के खाते में प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत 50,850 करोड़ रूपये भेजने का काम किया है। जिसके सहारे किसान अपनी खेती में सुधार करने और घर के खर्चों को नियंत्रित करने का काम कर सकें।

कृषि मंत्रालय ने अपनी पहली वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत हुई उन्नति के बारे में लोगों को बताया। ये योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर उत्तर प्रदेश से 24 फरवरी 2019 को घोषणा की थी इस योजना को लागू किया गया था। आज 24 फरवरी 2020 को एक साल पूरा हो गया है। इस योजना के तहत किसानो के खाते में प्रतिवर्ष 6000 रूपये देने का प्रावधान है। ये राशी किसानो के खाते में तीन बार कर के भेजी जाती है।

PM किसान योजना का लक्ष्य किसानो की खुशहाली                

ये योजना ऐसे किसानो के लिए चलाई गई है जिन किसानो के पास खेती करने के लिए भूमि कम है। प्रधानमंत्री किसान योजना का लक्ष्य का उदेश्य किसानो को सहयता देने का है। ये योजना किसानो की आय के रूप में शुरू की गई है। इस योजना के तहत अभी तक लाखों किसानो को लिभ मिल चूका है।

इस योजना पे काम 2018 से चल रहा था लेकिन ये योजना औपचारिक रूप से 24 फरवरी 2019 को शुरू की गई। इस योजना के तहत 8.46 करोड़ किसानो को अभी तक लाभ मिल चूका है। प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत अभी 14 करोड़ किसानो को लिभ मिलेगा। किसानो की पात्रता की पहचान की तारीख 1 फरवरी 2019 रखी गई है।