Arthgyani
होम > न्यूज > रसोई गैस सिलेंडर

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने फिर बढ़ाई रसोई गैस की क़ीमतें

आम जनता की बढ़ी परेशानी, लगातार तीसरी बार रसोई गैस के क़ीमत में इजाफ़ा

रसोई गैस सिलेंडर फिर हुआ महंगा। आम जनता को रसोई गैस को लेकर लगातार तीसरी बार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
रसोई गैस के दामों में लगातार तीसरे माह बढ़ोत्तरी हुई है। तीन महीनों में घरेलू गैस सिलेंडर के बाजार भाव में करीब 105 रुपए का इजाफा हुआ है। वहीं कामर्शियल सिलेंडर पर 193 रुपए बढ़े हैं। तीन माह पहले अगस्त में घरेलू सिलेंडर 611.50 रुपए का पड़ रहा था जबकि कॉमर्शियल सिलेंडर 1095 रुपए था।
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार आज से यानि 1 नवम्बर 2019 से रसोई गैस की कीमतों में बदलाव किये जा रहे हैं।

1 नवम्बर से नई क़ीमतें

घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलो) बिना सब्सिडी

  • दिल्ली – 681.50 रूपये
  • कोलकाता – 706 रूपये
  • मुंबई – 651 रूपये
  • चेन्नई – 696 रूपये

कमर्शियल गैस सिलेंडर (19 किलो)

  • दिल्ली – 1204 रूपये
  • कोलकाता – 1258 रूपये
  • मुंबई – 1151.50 रूपये
  • चेन्नई – 1319 रूपये

5 किलो का छोटा गैस सिलेंडर अब 264.50 में उपलब्ध होगा

बता दें कि घरेलू सिलेंडर पर लगभग 77 रूपये और कर्शियल गैस सिलेंडर (19 किलो) के दामों में 119 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है। बढ़े हुए दाम शुक्रवार सुबह से लागू हो जाएंगे। गौरतलब है कि हर महीने की पहली तारीख को ईंधन कंपनियां LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। इसी कड़ी में लगातार तीन महीने से बिना सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर की कीमत में इजाफा देखने को मिला है।