Arthgyani
होम > न्यूज > सरकार ने 65 टोल प्लाजा को दी FASTag अनिवार्यता से 1 महीने की छूट, देखें पूरी लिस्ट  

सरकार ने 65 टोल प्लाजा को दी FASTag अनिवार्यता से 1 महीने की छूट, देखें पूरी लिस्ट  

सरकार ने बताया कि इन टोल प्लाजा पर लेन का इस्तेमाल 15 फरवरी तक हाइब्रिड लेन के रूप में किया जा सकेगा

अगर आप FASTag की वजह से रोज घंटों जाम में फंस रहे हैं तो आपके लिए लिए खुशखबरी है| FASTag अनिवार्यता मामलें में सरकार ने एक बड़ी राहत दी है| देश में अभी तक जिन भी लोगों ने अपनी गाड़ी में फास्टैग नहीं लगवाया है तो उन लोगों को फिलहाल दोगुना टैक्स नहीं देना पड़ेगा| केंद्र सरकार ने देश के 65 टोल प्लाजा पर FASTag के नियमों में ढील को एक महीने के लिए बढ़ा कर 15 फरवरी कर दिया है| सरकार ने बताया कि इन टोल प्लाजा पर लेन का इस्तेमाल 15 फरवरी तक हाइब्रिड लेन के रूप में किया जा सकेगा|

सरकार ने 65 टोल प्लाजा पर फास्टैग (FASTag) के नियमों में कुछ समय के लिए राहत दी है| सरकार ने कहा कि वहां अभी तक लोग ज्यादातर कैश में भुगतान करते हैं| ये 65 टोल प्लाजा उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़ और आंध्र प्रदेश में स्थित हैं|

इन 65 टोल प्लाजा पर मिली राहत:

1. सदाहल्ली बेंगलुरु बेंगलुरु
2. वडोदरा गांधीनगर अहमदाबाद
3. बोरियाच गांधीनगर सूरत
4. घरौंडा टोल प्लाजा चंडीगढ़ अंबाला
5. इलेक्ट्रॉनिक सिटी एलिवेटेड: 1) बैंगलोर अप रैंप @ चेनज केएम 18/000 बैंगलोर रामनगर
6. भगवद गांधीनगर सूरत
7. लाडोवाल टोल प्लाजा चंडीगढ़ अंबाला
8. भरथना / कर्जन गांधीनगर भरूच
9. खानवाडे गांधीनगर सूरत
10. चंडीमंदिर टोल प्लाजा चंडीगढ़ चंडीगढ़
11. चोरियासी गांधीनगर सूरत
12. जलधुलगोरी टोल प्लाजा कोलकाता कोलकाता
13. चरोटी गांधीनगर सूरत
14. संभू टोल प्लाजा चंडीगढ़ अंबाला
15. L & T PANIPAT चंडीगढ़ अंबाला
16. राजचंद्रपुर टोल प्लाजा कोलकाता कोलकाता
17. खेड़-शिवपुर मुंबई पुणे
18. खेड़की दौला दिल्ली गुड़गांव
19. डापर चंडीगढ़ मोहाली
20. कृष्णागिरी चेन्नई कृष्णगिरि
21. तसवदे मुंबई कोल्हापुर
22. कुंबलम केरल कोचिन
23. नर्मदा ब्रिज गांधीनगर भरूच
24. बैंगलोर बैंगलोर की ओर ..26.075 बैंगलोर बैंगलोर
25. विक्रवंडी चेन्नई विल्लुपुरम
26. पलियाकेरा केरल पलक्कड़
27. रिंग रोड गांधीनगर अहमदाबाद
28. धर्मपुर चंडीगढ़ मोहाली
29. किनी मुंबई कोल्हापुर
30. ओमल्लूर चेन्नई सलेम
31. सेंगुरिची मदुरै त्रिची
32. अहमदपुर लखनऊ – पूर्वी लखनऊ
33. एनेवाड़ी मुंबई पुणे
34. बृजघाट लखनऊ – पश्चिम मुरादाबाद
35. समयापुरम मदुरै त्रिची
36. डोड्डकरनाराहल्ली (नेलमंगला टोल) करकल क्रॉस बैंगलोर हसन
37. कनियूर चेन्नई कोयंबटूर
38. पेंटागी हैदराबाद हैदराबाद
39. दनकुनी कोलकाता दुर्गापुर
40. अहमदाबाद गांधीनगर अहमदाबाद
41. विजयमंगलम चेन्नई सलेम
42. नवाबगंज लखनऊ – पूर्वी लखनऊ
43. नेलमंगला की ओर ..14.875 बैंगलोर बैंगलोर
44. मंगुली भुवनेश्वर भुवनेश्वर
45. पलियाम चेन्नई सलेम
46. ​​रायकल हैदराबाद हैदराबाद
47. धारी जट्टां चंडीगढ़ मोहाली
48. परनूर चेन्नई कांचीपुरम
49. थिरुमांदुरई मदुरै त्रिची
50. मोरटंडी चेन्नई विल्लुपुरम
51. एटिबेल ग्रेड सेक्शन 32/700 बैंगलोर रामनगर में टोल प्लाजा
52. कोडाई मदुरै मदुरै
53. वैगुनथम चेन्नई सलेम
54. नेगड़िया जयपुर उदयपुर
55. काराबिलु (बेल्लूर टोल) बैंगलोर हसन
56. गीगल जयपुर अजमेर
57. आनंद गांधीनगर अहमदाबाद
58. रोनाही लखनऊ – पूर्वी लखनऊ
59. बारजोद (पहले सिकंदरा) लखनऊ – पश्चिम कानपुर
60. भारूड़ी गांधीनगर राजकोट
61. किशनगढ़ जयपुर जयपुर
62. वासद गांधीनगर अहमदाबाद
63. बोरखेड़ी नागपुर नागपुर
64. होसकोटे बैंगलोर बैंगलोर
65. सम्यक्यली गांधीनगर गांधीधाम

FASTag को एक्टिवेट और रीचार्ज कराने में लोगों को हो रही परेशानी 

FASTag लागू होने के एक महीने बाद लोगों को कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है| ग्राहकों को फास्टैग को एक्टिवेट और रीचार्ज कराने में दिक्कत हो रही है| इसके साथ ही फास्टैग लगे वाहनों का टैक्स कटने में भी ज्यादा वक्त लग रहा है| इसके कारण से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है| इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने एक महीने की समय सीमा को बढ़ा कर इसे 15 फरवरी कर दिया है|

अंतिम निर्णय उच्च अधिकारियों की अनुमति से 

विदित हो कि सड़क मंत्रालय की जांच में देशभर में ऐसे 65 टोल प्लाजा का पता लगा, जहां पर लगातार विपरीत हालात पैदा हो रहे हैं| इसे देखते हुए मंत्रालय ने The National Highways Authority of India (NHAI) को इन प्लाजा पर फास्टैग नियमों में एक महीने तक और ढील देने की अनुमति दे दी है| व्यावहारिक तौर पर NHAI के अधिकारी स्थिति के अनुसार जरूरत पर सभी लेन खोल सकते हैं, लेकिन इसका निर्णय उच्च अधिकारियों की अनुमति के बाद ही लिया जा सकता है|

विदित हो कि केंद्र सरकार ने 15 दिसंबर से NHAI के सभी टोल प्लाजा पर FASTag को अनिवार्य कर दिया था| इसके तहत टोल प्लाजा की कम से कम 75 फीसदी लेन पर कैश पेमेंट पर रोक लगा दी गई है| दिसंबर, 2019 तक देशभर में एक करोड़ फास्टैग जारी किए जा चुके थे| अभी भी रोजाना डेढ़-दो लाख फास्टैग की बिक्री हो रही है| फास्टैग उपलब्धता में कमी को देखते हुए सरकार ने इससे पहले भी कुछ राहत दी थी|