Arthgyani
होम > न्यूज > 2000 के नोट

चलन में बने रहेंगे 2000 के नोट : अनुराग ठाकुर

करंसी सर्कुलेशन 21 लाख करोड़ के पार

हाल ही में नोटों प्रसार संख्या में वृद्धि की खबर पर पूरे देश में चर्चा हुई|जबकि 2000 के नोट बंद होने की ख़बरें भी लगातार सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं|मंगलवार को ये चर्चाएँ संसद में जा पहुंची|जहां इन खबरों पर मोदी सरकार की ओर वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने स्पष्टीकरण दिया|इस स्पष्टीकरण में एक बार फिर उन्होंने नोटबंदी के उद्देश्यों को सत्यापित किया तथा कुछ अफवाहों पर पूर्ण विराम भी लगाया|

चलन में बने रहेंगे 2000 के नोट:

प्रश्नकाल के दौरान समाजवादी पार्टी के सांसद विश्वंभर प्रसाद निषाद ने कहा, 2,000 रुपये के नोट चलन में आने से काले धन का संग्रह बढ़ा है।लोगों के बीच यह गफलत है कि आप 2,000 रुपये के नोटों को चलन से बाहर कर एक बार फिर 1,000 रुपये के नोट लाने जा रहे हैं।इस विषय पर प्रकाश डालते हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने 2,000 रुपये के नोटों को चलन से बाहर करने से संबंधित खबरों को खारिज कर दिया|उन्होंने कहा इस बारे में चिंता करने की कोई बात नहीं है।

करंसी सर्कुलेशन 21 लाख करोड़ के पार:

पश्चिम बंगाल की टीएमसी सांसद साजदा अहमद ने पूछा था कि क्‍या नोटबंदी से पहले की तुलना में नोटबंदी के बाद करंसी सर्कुलेशन में बढ़ोतरी हुई है? इसके जवाब में वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने सदन को बताया है कि मार्च, 2019 तक करंसी सर्कुलेशन 21 लाख करोड़ को पार कर गया है| इससे पहले मार्च 2018 में यह आंकड़ा करीब 18 लाख करोड़ था| वहीं मार्च 2017 में करंसी सर्कुलेशन करीब 13 लाख करोड़ था|जबकि नोटबंदी से ठीक पहले मार्च 2016 में इकोनॉमी में करंसी सर्कुलेशन करीब 16.41 लाख करोड़ था| काबिलेगौर है प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार नोटबंदी के 3 साल के भीतर करंसी सर्कुलेशन में 8 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हो गया है| इस साल मार्च तक करंसी सर्कुलेशन का ये आंकड़ा नोटबंदी से पहले (मार्च 2016) से भी अधिक हो गया है|

तब और अब:

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर  ने नोटबंदी को एक महत्वपूर्ण एवं आवश्यक फैसला बताया|उन्होंने बताया कि ब्‍लैकमनी रोकने और डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा के लिए 8 नवंबर 2016 की शाम पीएम नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी का ऐलान किया था|जिससे तत्काल 500 और 1000 रुपये के नोट अवैध हो गए थे| सरकार के इस फैसले की वजह से इकोनॉमी में करंसी सर्कुलेशन भी कम हो गया| किंतु अब 3 साल बाद एक बार फिर करंसी सर्कुलेशन ने रफ्तार पकड़ ली है|