Arthgyani
होम > न्यूज > एयर इंडिया के लिए बोली लगाएगा अडाणी ग्रुप

एयर इंडिया के लिए बोली लगाएगा अडाणी ग्रुप

एयर इंडिया की बोली में अडानी ग्रुप की शुरुआत से ही रूचि बनी हुई है।

एयर इंडिया की नीलामी की बोली में कई उद्योगपतियों की दिलचस्पी दिख रही है। अडाणी ग्रुप के प्रमुख गौतम अडानी ने भी एयर इंडिया की नीलामी की बोली में दिलचस्पी दिखाई है। अडाणी ग्रुप उस से पहले एयर इंडिया के नीलामी के सारे कागजात देख रही है। सारे कागजात देखने के बाद अडाणी ग्रुप अपना अंतिम फैसला बतायेगा। पिछले दिनों सरकार ने एयर इंडिया की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की घोषणा की थी।

सरकार ने विमान कंपनी के साथ साथ जो यात्रियों को सस्ती यात्रा मुहैया करवाती थी उनकी हिस्सेदारी बेचने का भी प्रस्ताव रखा है और विमानों का रखरखाव करने वाली कंपनी की भी 50 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का प्रावधान निकाला है। अडाणी ग्रुप अच्छे एयर इंडिया के बोली के कागजातों की अच्छे से समीक्षा कर रहा है। दस्तावेजों को अछे से जांच परख के बाद ही अडाणी ग्रुप कोई फैसला लेगा।

अडाणी ग्रुप के मुकाबले में, बोली में होंगी दिग्गज कंपनिया

एयर इंडिया की बोली में अडानी ग्रुप की शुरुआत से ही रूचि बनी हुई है। अडाणी ग्रुप एयर इंडिया को खरीदना चाहता है। अडाणी ग्रुप ने ये भी कहा है की बोली लगाने से पहले इन दस्तावेजों की अच्छे से जांच परख भी की जायेगी फिर बोली लगाने के फैसले को जांचा परखा जाएगा उसके बाद बोली की प्रक्रिया शुरू होगी।

अडाणी ग्रुप बोली में हिस्सा लेता है तो इसके मुकाबले में और भी कंपनियां आयेंगी, टाटा ग्रुप, हिंदुजा, इंडिगो ,और न्यूयॉर्क की इंटरप्स जैसी दिग्गज कंपनिया शामिल होंगी। ये सभी कंपनियां अगले महीने की 17 तारीख तक बोली लगाने के मध्य अपने दस्तावेज जमा करवा देंगे