Arthgyani
होम > न्यूज > भारत की अर्थव्यवस्था ‘तेजी से बदल रही है : साइमन बर्मिंघम

भारत की अर्थव्यवस्था ‘तेजी से बदल रही है : साइमन बर्मिंघम

ऑस्ट्रेलिया का व्यापार प्रतिनिधिमंडल भारत दौरे पर

भारत की अर्थव्यवस्था ‘तेजी से बदल रही है’, इसकी 2035 तक दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी होने की भविष्यवाणी की गई है|यह निर्यात क्षेत्रों में ऑस्ट्रेलियाई व्यवसायों के लिए बड़े अवसर पैदा करेगी। भारत के साथ व्यापारिक रिश्तो का उल्लेख करते हुए ये बाते ऑस्ट्रेलिया के व्यापार, पर्यटन और निवेश मंत्री साइमन बर्मिंघम ने कही|बता दें ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधि मंडल उद्योग एवं व्यापार पर चर्चा के लिए चार दिवसीय दौरे पर भारत आया हुआ है|

चार दिवसीय भारत दौरा:

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के दो दिवसीय चर्चा में ऑस्ट्रेलिया से आये प्रतिनिधि मंडल पर व्यपक चर्चाएँ अभी तक नहीं हुई हैं|बता दें ऑस्ट्रेलिया के व्यापार, पर्यटन और निवेश मंत्री साइमन बर्मिंघम के नेतृत्व  एक प्रमुख व्यापार प्रतिनिधिमंडल  भारत के दौरे पर है|ये प्रतिनिधिमंडल 24 से 28 फरवरी तक भारत में व्यापरिक संभावनाओं पर चर्चा करेगा| चार दिवसीय यात्रा के दौरान यह दल  भारतीय मंत्रियों व अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेगा|

व्यापारिक रिश्तों की जरूरत:

ऑस्ट्रेलिया के व्यापार, पर्यटन और निवेश मंत्री साइमन बर्मिंघम ने भारत के साथ व्यापारिक रिश्तों की जरूरत पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि ,ऑस्ट्रेलिया भारत के साथ व्यापार के लिए खुला है और ऑस्ट्रेलियाई व्यवसायों के लिए यह समय भारतीय भागीदारों के साथ दीर्घकालिक संबंध विकसित करने का है। बता दें कि साइमन एक प्रमुख व्यापार प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। दौरे के उद्देश्यों का जिक्र करते हुए बर्मिंघम ने कहा, बैठक का उद्देश्य शिक्षा, पर्यटन, स्वास्थ्य, संसाधन, बुनियादी ढांचे और प्रीमियम उत्पादों (फूड, वाइन, ब्यूटी) जैसे क्षेत्रों में ऑस्ट्रेलियाई व्यवसायों के लिए नए दरवाजे खोलना है। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि भारत की आगामी 20 सालों में तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था के लिए ऑस्ट्रेलियाई व्यवसाय महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।