Arthgyani
होम > न्यूज > Maruti Suzuki की इस कार ने मचाई है Auto Expo 2020 में धूम

Maruti Suzuki की इस कार ने मचाई है Auto Expo 2020 में धूम

मारुती सुजुकी इंडिया ने अपने NEXA शोरूम के जरिए कर दी है प्री-बुकिंग शुरू, दाम को लेकर है असमंजस

भारत की सबसे बड़ी कार मैन्‍युफैक्‍चरिंग कंपनी Maruti Suzuki ने Auto Expo 2020 में Coupe स्टाइल इलेक्ट्रिक कार का मॉडल फ्यूचरो-ई, BS-VI विटारा ब्रेजा के बाद अब इग्निस (Ignis) को नए अवतार में आज शुक्रवार को पेश किया| यही नहीं बल्कि कंपनी ने देशभर में फैले अपने NEXA शोरूम के जरिए इस कार को बाजार में उतारे जाने के पहले से ही इसकी बुकिंग भी शुरू कर चुकी है|

मारुति सुजुकी इंडिया ने ग्रेटर नोएडा में चल रहे Auto Expo 2020 में जो इग्निस (Ignis) मॉडल पेश किया है वह भारत स्टैंडर्ड 6 (BS VI) के अनुकूल पेट्रोल इंजन वाला नया कॉम्पैक्ट स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) है|

ये सभी हैं इस बहुप्रतीक्षित कार की ये हैं 6 खूबियां:

  1. Ignis को सभी अपडेटेड लुक्स, फीचर्स और BS-VI इंजन के साथ पेश किया है| 2017 में लॉन्च हुई यह कार कार मारुति के नेक्सा डीलरशिप की सबसे छोटी कार है| नई Ignis में उससे ज्यादा स्पेस है| साथ ही नए मॉर्डन पैटर्न के सीट फैब्रिक इसके इंटिरियर को खूबसूरत बनाते हैं| यह अल्ट्रा अपडेटेड वर्जन है|
  2. नई Ignis में Spresso जैसी नया ग्रिल है| साथ ही नए डिजाइन में फ्रंट और रीयर बंपर अलग हैं| हालांकि साइड लुक पहले की ही तरह ही रखा गया है| मारुति इग्निस की टक्कर फोर्ड फ्रीस्टाइल (Ford Freestyle) और महिंद्रा KUV100NXT जैसी कारों से है|
  3. नई Ignis में दो नए कलर-ल्यूसेंट ऑरेंज और फिरोजा ब्लू दिए गए हैं| 3 नए डुअल-टोन कलर ऑप्शन (ब्लैक के साथ नेक्सा ब्लू, ब्लैक के साथ ल्यूसेंट ऑरेंज और सिल्वर के साथ नेक्सा ब्लू) भी दिए गए हैं|
  4. 2020 Ignis में BS-VI 1.2-लीटर K12 पेट्रोल इंजन दिया गया है| यह 82 bhp पावर और 113 Nm ताकत जनरेट करता है| इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के ऑप्शन उपलब्ध हैं| नई मारुति इग्निस का माइलेज 20.89 किलोमीटर प्रति लीटर है|
  5. नई फेसलिफ्ट Ignis में 17.78 सेंटीमीटर का स्मार्टप्ले स्टूडियो, क्लाउड से जोड़े जाने में सक्षम इंफोटेनमेंट सिस्टम, ट्रैफिक का ताजा हाल बताने, आवाज की पहचान करने, ड्राइवर को सुरक्षा के प्रति अलर्ट करते रहने जैसे कई दूसरे फीचर दिए गए हैं|
  6. कीमत की बात की जाए तो अभी जो इग्निस 2017 से बाजार में है, वह 4.74 लाख से 7.09 लाख रुपए के बीच है| नई इग्निस की कीमत उससे थोड़ी अधिक कीमत हो सकती है| हालांकि कीमत को लेकर कंपनी ने अभी कोई आफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है|