Arthgyani
होम > न्यूज > Auto Expo 2020: इस बार इन e-CAR’s ने मचाई धूम

Auto Expo 2020: इस बार इन e-CAR’s ने मचाई धूम

कल 12 फरवरी को Auto Expo 2020 का समापन हो गया|

कल 12 फरवरी को Auto Expo 2020 का समापन हो गया| हर बार की भांति इस बार भी विश्व की लगभग सभी बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों ने विश्व के इस दुसरे सबसे बड़े ऑटो एक्सपो में भाग लिया| मगर इस बार का ऑटो एक्सपो पिछले सालों के ऑटो एक्सपो से थोडा इतर रहा| सभी ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपनी एक से एक स्टाइलिश और डीजाइन वाली गाडियां प्रस्तुत तो की ही, मगर इस बार का Auto Expo 2020 अगर सबसे ज्यादा किसी बात के लिए उल्लेख किया जाएगा तो वो है अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए|

लगभग सभी कंपनियों ने पेश की इलेक्ट्रिक गाडियां 

Auto Expo 2020 में इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर काफी फोकस दिखा| ग्रेटर नोएडा इंडिया एक्सपो मार्ट में चल रहे इस मोटर शो में पावरफुल इलेक्ट्रिक SUV से लेकर छोटी इलेक्ट्रिक कारें तक पेश की गईं| इनमें कुछ छोटी इलेक्ट्रिक गाड़ियां ऐसी हैं, जिन्होंने लोगों को काफी अट्रैक्ट किया| यहां हम आपको Auto Expo 2020 में पेश की गईं ऐसी ही इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बता रहे हैं, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सबसे ज्यादा सफल रही:

Maruti Suzuki Futuro-e

मारुति सुजुकी ने ऑटो एक्सपो में अपनी इस भविष्य की कार का कॉन्सेप्ट मॉडल पेश किया। एसयूवी कूपे जैसी दिखने वाली यह गाड़ी हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक दोनों में मिलेगी| Maruti Suzuki ने अपनी इस कॉन्सेप्ट कार को मिशन ग्रीन मिलियन थीम पर बनाया (डिजाइन) है| आरामदायक सीटिंग अनुभव के लिए इसमें फ्लैक्सिबल ट्रैवल सीट्स दिए गए हैं| इसमें आपको ब्लू और आइवरी हाई कॉन्ट्रास्ट कलर स्कीम मिलेगा| वहीं, ग्रीन कॉन्सेप्ट को देखते हुए इसमें फ्लोटिंग कॉन्सेप्ट इंटीरियर दिया गया है| मारुति का कहना है कि यह SUV कूपे इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड दोनों में मिलेगी|

GWM R1

Auto Expo 2020 में ग्रेट वॉल मोटर्स (GWL) की यह छोटी इलेक्ट्रिक कार सुर्खियों में रही| उम्मीद है कि क्यूट दिखने वाली यह EV कुछ समय बाद भारत में लॉन्च की जा सकती है| इसमें दिया गया इलेक्ट्रिक मोटर 47PS का पावर और 125Nm टॉर्क जेनरेट करता है| कार में 33kWh बैटरी पैक दिया गया है| इसकी टॉप स्पीड 100 KM प्रति घंटा है, जोकि इलेक्ट्रिक कारों के लिए बेस्ट स्पीड कहा जा सकता है| कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने पर यह 351 KM तक चल सकती है| यह दुनिया की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार कही जाती है| चीन में इसकी शुरुआती कीमत 59,800 युआन, यानी करीब 6.15 लाख रुपए है| साधारण डिजाइन वाली इस इलेक्ट्रिक कार में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और फ्लोटिंग टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम समेत कई शानदार फीचर मिलते हैं|

Bird Electric EV1

Auto Expo 2020 में चीन की Haima Automobile ने ऑटो एक्सपो में इस इलेक्ट्रिक हैचबैक कार को पेश करने के साथ ही भारतीय बाजार में अपनी एंट्री की घोषणा की है| इस इलेक्ट्रिक कार को बर्ड ग्रुप और हाइमा न्यू एनर्जी ने मिलकर बनाया है| चीन में इसे Haima E1 नाम से पेश किया गया है| इसका साइज मारुति की वैगनआर की तरह है| कार में टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे मॉडर्न फीचर दिए गए हैं| यह कार एक बार फुल चार्ज पर 200 KM और 300 KM रेंज वाले दो वेरियंट में आती है| भारतीय बाजार में 200 किलोमीटर रेंज वाला वेरियंट लॉन्च किए जाने की उम्मीद है| इस इलेक्ट्रिक कार की टॉप स्पीड 120 KM/घंटा बताई जा रही है| कंपनी का दावा है कि भारत में इसे साल भर के अंदर लॉन्च कर दिया जाएगा| कंपनी ने कहा है कि इसकी कीमत 10 लाख रुपए से कम होगी|

​MG E200

Auto Expo 2020 में पेश की गई MG मोटर की यह सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार है| यह माइक्रो इलेक्ट्रिक कार है, जिसमें सिर्फ दो लोग बैठ सकते हैं| MG E200 की लंबाई 2497 mm, चौड़ाई 1526 mm और ऊंचाई 1616 mm है| इस छोटी इलेक्ट्रिक कार में लिथियम-आयन बैटरी दी गई है| कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने पर यह 210KM तक चलेगी| इसकी टॉप स्पीड 100 KM/घंटा है| इस कार में AC और कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी जैसी सुविधाएं मिलती हैं| इनके अलावा इसमें चार्जिंग और पार्किंग नेविगेशन, पावर सप्लाई, वीइकल इन्सपेक्शन, 7.0-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले, ABS, EBD और एयरबैग्स जैसे फीचर भी हैं| वैसे इस माइक्रो कार को हाल-फिलहाल भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद नहीं है, मगर जिस तरह से भारत सरकार देश में इलेक्ट्रिक गाड़ियों के इस्तेमाल को तेजी से बढ़ावा  और सब्सिडी दे रही है, उसे देखते हुए कंपनी इसके भारत लॉन्चिंग को कितने समय तक रोक कर रखती है यह देखने वाला विषय होगा|

Mahindra eKUV100

M&M ने Auto Expo 2020 में अपनी यह बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च कर दी है| महिंद्रा eKUV100 की कीमत 8.95 लाख रुपए है| फिलहाल यह देश में बिकने वाली सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है| इस छोटी इलेक्ट्रिक SUV में दिया गया मोटर 54PS का पावर और 120Nm टॉर्क जेनरेट करता है| eKUV100 में 15.9kWh बैटरी पैक दिया गया है| कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने पर यह 150KM तक चलेगी| स्टैंडर्ड चार्जर से 5 घंटे 45 मिनट में इसे फुल चार्ज किया जा सकता है| फास्ट चार्जर से यह इलेक्ट्रिक SUV 55 मिनट में चार्ज हो जाएगी|

तो आप भी अपनी पसंद के अनुसार एक इलेक्ट्रिक कार का चयन कर लें| यह किसी भी मामले में पेट्रोल, डीजल और CNG से चलने वाली कारों से कम नहीं है| साथ ही आप प्रदुषण रोकने में भी सहयोग कर सकते हैं|