Arthgyani
होम > न्यूज > Auto Expo 2020: उबड़-खाबड़ रास्तों का बादशाह ‘Suzuki Jimny’

Auto Expo 2020: उबड़-खाबड़ रास्तों का बादशाह ‘Suzuki Jimny’

Auto Expo 2020 का आज दूसरा दिन है मगर आम जन के लिए आज पहला दिन है

रोड पर स्मूथ चलने के लिए हम अक्सर गाड़ियों के चयन में बहुत सावधानी बरतते हैं, और उबड़-खाबड़ रास्तों के लिए? Maruti Suzuki India ने इस बार के Auto Expo 2020 में पेश की है अपनी बहुप्रतीक्षित SUV ‘Suzuki Jimny’|

ज्ञात हो कि कंपनी पूर्व से ही जापान में इस मॉडल की बिक्री करती है, मगर भारत में इस SUV की यह पहली झलक है| हालांकि कंपनी ने अभी भी इस गाडी के भारत में लॉन्चिंग को लेकर कोई ऑफिसियल स्टेटमेंट नहीं दिया है| मगर माना ये जा रहा है कि भारत के सबसे बड़े Auto Expo 2020 में प्रदर्शनी लगा कर कंपनी लोगों की प्रतिक्रिया जानने का प्रयास कर रही है और अगर प्रतिक्रिया सकारात्मक हुई तो इसके लिए आगे विचार और प्रयास करेगी|

लोगों की प्रतिक्रिया जानने का प्रयास 

इस बात की पुष्टि कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (MD & CEO) केनिची आयुकावा (Kenichi Ayukawa) ने कहा कि इस गाड़ी को ऑटो एक्सपो में भारतीय कस्टमर्स की प्रतिक्रिया जानने के लिए पेश किया गया है| उन्होंने कहा कि ‘Suzuki Jimny’ को प्रोफेशनल लोगों की जरूरतों और उम्मीदों को ध्यान में रखकर रिसर्च के बाद डेवलप किया गया है|

आइए जानें गाडी की खूबियां, खामियां और फ़ीचर:

  1. कंपनी जापान सहित 194 देशो में इसकी मॉडल की बिक्री करती है|
  2. कंपनी ने इसकी इस SUV की ग्लोबल डेब्यू जुलाई 2018 में कराई थी|
  3. यह कंपनी की ऑफ-रोड (ऊबड़-खाबड़ इलाकों में चलने में सक्षम) कार की चौथी पीढ़ी (फोर्थ जेनरेशन) की गाड़ी है|
  4. इस कार में चारों वाहनों पर ब्रेक (4×4) की सुविधा है|
  5. सुजुकी की यह स्पेशल SUV Jimny लैडर फ्रेम चेसिस पर आधारित है| इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल मोटर है, जो 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 4-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन टेक्नोलॉजी से लैस है| इस SUV में डीजल या हाईब्रिड का ऑप्शन नहीं है|
  6. Suzuki Jimny में सेफ्टी का भी खास ख्याल रखा गया है| इसमें सुरक्षा के लिहाज से 2 SRS एयरबैग, EDB सहित ABS, व्हीकल स्टैबिलिटी कंट्रोल प्रोग्राम जैसे फीचर मौजूद हैं| सुजुकी ने हाल ही में एक सेफ्टी सूट डेवलप किया है जिसका इस्तेमाल Jimny में किया गया है|
  7. मारुति सुजुकी की गाड़ी Jimmy की लंबाई 3550 MM, चौड़ाई 1645 MM और ऊंचाई 1730 MM है, जबकि गाड़ी का व्हील बेस 2250 MM है|
  8. इसका मोटर 100bhp पावर और 130Nm टॉर्क जनरेट कर सकता है|