Arthgyani
होम > न्यूज > Auto Expo 2020: इन नई रॉकिंग गाड़ियों से होगी इस बार की रौनक़

Auto Expo 2020: इन नई रॉकिंग गाड़ियों से होगी इस बार की रौनक़

इस बार के ऑटो एक्सपो में बहुत सी नई गाडियां लांच होंगी, कई सारी प्रदर्शन के लिए लगेंगी

हर साल की भांति इस बार भी ऑटो एक्सपो की शुरुआत कल 7 फरवरी से होने जा रही है| इस बार का मुख्य वेन्यू ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क 2 का इंडिया एक्सपो मार्ट है| इसके अलावे इसके पूर्व के पूर्णकालिक वेन्यू प्रगति मैदान में भी कुछ आयोजनों के लिए स्थान दिया गया है| फिर भी मुख्य वेन्यू नोएडा ही होगा|

Auto Expo 2020 लिए 7-12 फरवरी 2020 का दिन निर्धारित किया गया है, मगर आम पब्लिक के लिए यह 8 फरवरी के सुबह 11 बजे से ही खुलेगा| 7 फरवरी का दिन VIP डेलीगेट्स के लिए निर्धारित किया गया गया है, मगर उससे भी पहले इसे मिडिया के लिए इसे खोल दिया गया है| बताते चलें कि यह इंडिया का सबसे बड़ा ऑटो एक्सपो होता है| इसमें लगभग सभी बड़ी कंपनियां अपने नए गाड़ियों के लिए लॉन्चिंग पैड के तौर पर इस्तेमाल करती हैं|

आइए जानते हैं इस बार के Auto Expo 2020 की मुख्य बातों को, और सबसे जरुरी लॉन्च होने वाली मुख्य गाड़ियों के बारे में:

  1. कोरोना वायरस की वजह से इस बार के ऑटो एक्सपो 2020 में चीन से बहुत कम प्रतिनिधियों के आने की संभावना है, बल्कि एक्सपो शुरू होने से पूर्व ही इसकी झलक देखने को मिल रही है, जब बहुत से कंपनी प्रतिनिधि मुह पर मास्क लगा लगा कर तैयारियां करते हुए देखे जा रहे हैं|
  2. कार्निवल: दक्षिण कोरियाई कंपनी किया मोटर्स (Kia Motors) ने बुधवार को यहां ऑटो एक्सपो (Autp Expo) के प्री स्टार्ट में अपनी कार्निवल कार पेश की| कंपनी ने इसे बहुउ्द्देशीय वाहन श्रेणी (MPV) में रखा है| कंपनी ने भारतीय बाजार में कार्निवाल के तीन संस्करण उतारे हैं| इसके प्रीमियम संस्करण की शोरूम कीमत 24.95 लाख रुपए, प्रेस्टीज संस्करण की कीमत 28.95 लाख रुपए और लिमोजीन मॉडल की शोरूम कीमत 33.95 लाख रुपए है|
  3. Futuro E: Maruti Suzuki ने Coupe स्टाइल इलेक्ट्रिक कार का मॉडल पेश किया है| कंपनी के मुताबिक फ्यूचरो-ई (Futuro E) को युवाओं की पसंद को देखते हुए भारत में डिजाइन किया गया है| फ्यूचरिस्टिक स्टेयरिंग के आगे डिस्प्ले है, जिसमें ड्राइवर और इंटीरियर के लिए कंट्रोल पैनल हैं| इस कूप-स्टाइल एसयूवी में Ambient लाइटिंग भी मिलेगी| मूल्य के संदर्भ में कंपनी ने अभी पूरा खुलासा नहीं किया है|
  4. Aprillia SXR 160 स्कूटर:  पियाज्जो के Aprillia SXR 160 स्कूटर की प्री-बुकिंग अगस्त 2020 से शुरू होगी| पियाज्जो का इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज पर 100 किलोमीटर चलेगा| स्कूटर में TFT डिस्प्ले के साथ फुल डिजिटल क्लस्टर दिया गया है| स्कूटर में LED हेडलैंप दिया गया है| यह स्कूटर 4 कलर में आएगा|
  5. ग्रेट वॉल मोटर (GWM): चीन की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी GWM ने ऑटो एक्सपो 2020 में Haval SUV और Vision 2025 कॉन्सेप्ट पेश की है| ज्ञात हो कि कंपनी Haval SUV को साल 2021 में भारत में लॉन्च करेगी| इन कारों की प्रदर्शनी में  GWM ने Haval F5,  vision 2025 कॉन्सेप्ट और Haval Concept H सहित कई कारों को पेश किया है|
  6. eKUV100: महिंद्रा ने लॉन्च की eKUV100 कार| इस इलेक्ट्रिक कार की एक्स-शोरूम की कीमत 8.25 लाख रुपए है| सिंगल चार्ज पर कार की रेंज 147 किलोमीटर है| कार 40kW का पावर और 120 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है|
  7. T-Roc SUV: फोक्सवैगन ने ऑटो-एक्सपो में T-Roc SUV पेश की है| यह कार भारत में CBU रूट के जरिए आएगी और इस साल के अप्रैल में लॉन्च हो सकती है, ऐसी उम्मीद है| इसके अलावे कंपनी ने इस ऑटो एक्सपो में टायगुन (Taigun) और टायगुन ऑलस्पेस (Tiguan Allspace) पेश की हैं| ज्ञात हो कि कंपनी ने टी-रॉक और टिगुआन ऑलस्पेस की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है|
  8. AMG GT 63S: मर्सेडीज-बेंज ने ऑटो-एक्सपो में AMG GT 63S लॉन्च की है| भारत में इसकी कीमत 2.42 करोड़ रुपए है|
  9. Gixxer: सुजुकी मोटरसाइकल ने ऑटो एक्सपो में 2020 सुजुकी Gixxer और 2020 सुजुकी Gixxer SF 250 पेश की है| सुजुकी ने घोषणा की है कि अब उसका पूरा मेड-इन-इंडिया प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो BS6 कंप्लायंट हो गया है|
  10. Kwid EV : रेनॉ इंडिया ने भारत में Renault Kwid EV (इलेक्ट्रिक वर्जन) से पर्दा उठा दिया है| कार को रेनॉ City K-ZE नाम दिया गया है| यह रेनॉ की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार है जो पिछले साल आए K-ZE कॉन्सेप्ट पर बेस्ड है| एक बार फुल चार्ज होकर यह कार 240 किमी. तक चल जाती है|

ये हो गई आज की अपडेट| जैसे जैसे कंपनियां नए-नए कारों से पर्दा उठाते रहेंगी, Auto Expo 2020 से नए अपडेट्स हम आप तक लाते रहेंगे|