Arthgyani
होम > न्यूज > Bank Holiday: अक्टूबर में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holiday: अक्टूबर में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

देश में अक्टूबर महीने में प्राइवेट और सरकारी बैंकों की कुल 14 दिन की छुट्टियां हैं।

आज यानी एक अक्टूबर 2020 है। दिलचस्प बात ये है कि इसी महीने से देश में त्योहारों का सीजन की शुरूवात होती है। हालांकि, आम नागरिक भले ही कोरोना जैसी वैश्व‍िक महामारी के बुरे दौर से गुजर रहे हैं। लेकिन, उनके दिमाग अपने त्योहारों को खूब एंज्वाय करने और खरीदारी करने का उतना ही उत्साह मौजूद है। ऐसे में नगदी के लिए लोगों को बैंकों की जरूरत बढ़ जाती है। यदि आप ज्यादातर पैसा बैंक में रखते हैं तो यह आपके लिए बेहद काम की खबर है।

देश में अक्टूबर महीने में प्राइवेट और सरकारी बैंकों की कुल 14 दिन की छुट्टियां हैं। इसलिए हम आपको बता रहे हैं कि अक्टूबर महीने में कौन-कौन से दिन बैंक में छुट्टी रहेगी। जिससे आपको बैंक जाकर खाली हाथ ना लौटना पड़े। RBI के मुताबिक, अक्टूबर 2020 में महात्मा गांधी जयंती, महासप्तमी, दशहरा और ईद-ए-मिलाद जैसे त्योहारों के चलते बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। हालांकि, छुट्टी के दौरान ATM खुले रहेंगे।

अक्टूबर में बैंक छुट्टियों की लिस्ट

  1. 02 अक्टूबर 2020 शुक्रवार– महात्मा गांधी जयंती
  2. 04 अक्टूबर 2020 रविवार- साप्ताहिक अवकाश
  3. 08 अक्टूबर 2020 गुरुवार- चेल्लम (Chellum) क्षेत्रीय छुट्टी
  4. 10 अक्टूबर 2020 शनिवार– महीने का दूसरा शनिवार
  5. 11 अक्टूबर 2020 रविवार – साप्ताहिक अवकाश
  6. 17 अक्टूबर 2020 शनिवार- कटि बिहू (Kati Bihu) असम में
  7. 18 अक्टूबर 2020 रविवार- साप्ताहिक अवकाश
  8. 23 अक्टूबर 2020 शुक्रवार- महासप्तमी (Mahashaptami)
  9. 24 अक्टूबर 2020 शनिवार- महासप्तमी (Mahashaptami)
  10. 25 अक्टूबर 2020 रविवार- साप्ताहिक अवकाश
  11. 26 अक्टूबर 2020 सोमवार- विजयादशमी (Dussehra)
  12. 29 अक्टूबर 2020 गुरुवार – मिलाद-ए-शरीफ (Milad-e-sharif)
  13. 30 अक्टूबर 2020 शुक्रवार- ईद-ए-मिलाद
  14. 31 अक्टूबर 2020 शनिवार- सरदार पटेल जयंती/महर्षि वाल्मीकि जयंती