Arthgyani
होम > बाजार > कमोडिटीज > सोने की कीमतों में आज आई भारी गिरावट, निवेश करने का है सही मौका

सोने की कीमतों में आज आई भारी गिरावट, निवेश करने का है सही मौका

चांदी के मुले में 2,460 रूपए प्रति किलो ग्राम की कमी आई

शेयर बाज़ार के विपरीत चाल चलने का आदि हो चूका सोने के मूल्य में आज बहुत बड़ी गिरावट दर्ज हुई| ज्ञात हो कि आज के दिन ही भारतीय शेयर बाज़ार में अच्छी बढ़त दर्ज की गई है| आज के सर्राफा बाज़ार में सोने से ज्यादा नुकसान चांदी में देखने को मिला और वह  2,460 रूपए प्रति किलो ग्राम से की दर से कम हो कर 42,883 रुपय/किलोग्राम पर आ गया| दिल्ली सर्राफा बाज़ार में सोने की कीमतों में 1430 रूपए की कमी दर्ज की गई और वह 43,170 रुपय प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया|

काफी समय से उंची दर बनी हुई थी 

जानकारी के लिए बताते चलें कि सेफ निवेश का जरिया बन चुके सोने का मूल्य विगत काफी समय से अपने उंचे दर की वजह से आम निवेशकों के बस से बाहर था| अब चुकी सोने के मूल्य में अच्छी गिरावट दर्ज हुई है, इसलिए आम निवेशक भी अभी सोने में निवेश करके फायदा उठा सकते हैं| ज्ञात हो कि कोरोना वायरस संकट को देखते हुए भविष्य में सोने की कीमतों में इजाफा होने की संभावनाए अभी भी कायम है और एक सेफ निवेश होने के कारण इसका मूल्य एक हद से नीचे नहीं जाने वाला है|

कम जोखिम की वजह से सोना है एक सेफ निवेश 

विगत कुछ समय से यह ट्रेंड बन चूका है कि जब भी शेयर बाज़ार में संकट आता है लोग सुरक्षित निवेश के लिए सोने में भारी इन्वेस्टमेंट करने लगते हैं| हालांकि हर बार ऐसा ही हो यह जरुरी भी नहीं होता है| कई बारी शेयर और सोना दोनों के भाव एक साथ नीचे या एक साथ ऊपर जाते हुए देखा गया है| मगर बाज़ार जिस प्रकार से अपनी अस्थिरता दिखा रहा है, उसको देखते हुए बाज़ार विश्लेषकों द्वारा कम पूंजी वाले निवेशकों को शेयर बाज़ार से दुरी बनाए रखने की सलाह दी जा रही है| ऐसे में सोना और चांदी दोनों ही उचित, सुरक्षित निवेश के माध्यम बन सकते हैं|