Arthgyani
होम > न्यूज > कोरोना के डर से भारत में चिकन के दाम गिरे, प्याज में भी आया संतुलन

कोरोना के डर से भारत में चिकन के दाम गिरे, प्याज में भी आया संतुलन

पिछले एक महीने में चिकन की खपत में 50% तक की कमी आई है

चीन में प्रारम्भ हुआ खतरनाक कोरोना वायरस पूरे विश्व के लिए खतरा बना हुआ है| खबर है कि यह चीन से बाहर निकल के अरब देश ईरान और यूरोप के इटली तक पहुंच चूका है| मगर इसी वक्त यह भारतीय मुर्गों के लिए जीवनदान प्रदान करने वाला साबित हो रहा है, क्योंकि एक अफवाह कि वजह से अधिकतर भारतीयों ने चिकन से दुरी बना रखी है|

70% तक कम हुए है चिकन के दाम 

हालांकि मूल्य में कमीं करके इसकी खपत को बढाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है, मगर मूल्य कम होते-होते भारत में चिकन का मूल्य 70% तक कम हो चूका है मगर फिर भी लोग सावधानी बरतते हुए चिकन से निरंतर दुरी बनाए हुए हैं| ज्ञात हो की पिछले एक महीने में चिकन की खपत में 50% तक की कमी आ चुकी है|

प्याज के खुदरा मूल्य में भी आई कमी 

हालांकि इसका दूसरा प्रभाव बहुत महीनों से भारतीयों के लिए सिरदर्द बने हुए प्याज के मूल्य पर भी पड़ा है, और एक समय 200 रूपए प्रति किलोग्राम बिक रहा प्याज आज खुदरा बाज़ार में 30 रूपए प्रति किलोग्राम पर आ चूका है| ज्ञात हो कि भारत में चिकन पकाने के लिए बहुतायत मात्रा में प्याज का प्रयोग किया जाता है| एक और दिलचस्प बात है कि जब प्याज की कीमतें आसमान छू रहीं थी तब भी चिकन का खुदरा मूल्य काफी कम हो गया था|

शाकाहारी लोगों के लिए राहत 

अब चूंकि लोग कोरोना वायरस के डर से चिकन कम खरीद रहे हैं, तब प्याज की बिक्री भी कम हो रही है| खपत कम और उत्पादन ज्यादा या पूर्ववत रहने की वजह से मूल्य में कमी आते जा रही है| हालांकि शाकाहारी लोगों के लिए प्याज की कीमतों में कमीं आना राहत की बात है|

चीन के बाहर भी हो चूका है विस्तार 

ज्ञात हो कि भारत का पडोसी देश चीन अभी भयंकर रूप से कोरोना वायरस के प्रभाव से घिरा हुआ है| सरकारी आंकड़ों के अनुसार चीन में अभी तक लगभग 14,00 लोग इस वायरस से मारे जा चुके हैं| जहां तक रिपोर्ट से खबर आई है उसके अनुसार कोरोना वायरस की शुरुआत चीन के युहान शहर के मीट मार्केट से हुई है|

अफवाहों ने लोगों को डराया 

इस वजह से भारत में यह अफवाह फ़ैल गई कि चिकन खाने से कोरोना वायरस फ़ैल रहा है, और सर्वज्ञात है कि भारत में अफवाहें कितनी तेज़ी से फैलती हैं| इन सब का परिणाम यह हुआ कि अधिकतर लोगों ने चिकन से फिलहाल दुरी बना रखी है जिससे इसका मूल्य 70% से भी नीचे आ चूका है| इससे पोलेट्री फॉर्म के मालिक और चिकन का कारोबार करने वाले व्यापारी बहुत असमंजस में है| उम्मीद है कि कोरोना वायरस भारत से दूर ही रहे और लोग फिर से सामान्य जीवन जी सकें|