Arthgyani
होम > ब्लॉग > दुनिया का सबसे अमीर आदमी “जेफ़ बेजोस”

दुनिया का सबसे अमीर आदमी “जेफ़ बेजोस”

जेफ़ बेजोस अमेजन के मालिक हैं

दुनिया के सबसे अमीर आदमी के विषय में जाने को सबकी रूचि होती है|गूगल पर भी अगर सर्च को आधार मानें तो बहुत सारे लोग रोजाना सबसे अमीर आदमी की तलाश करते हैं|इस तलाश के उद्देश्य जो भी हों पर नाम जानने की उत्सुकता लोगो में खूब देखी जाती है| विश्व प्रसिद्ध पत्रिका फ़ोर्ब्स अमीरों की सूची जारी करने के कारण पूरी दुनिया में मशहूर है|Forbes की सूची में वार्षिक आय एवं अन्य परिसंपत्तियों के आधार पर सबसे अमीर आदमी की घोषणा की जाती है| हर बड़े उद्योगपति की चाहत इस सूची में स्थान बनाने के होती है|आज जानते हैं दुनिया के सबसे अमीर आदमी के विषय में|

“जेफ़ बेजोस” – Duniya ka Sabse Amir Aadmi

forbes पत्रिका के अनुसार दुनिया का सबसे आदमी फ़िलहाल जेफ़ बोजेस हैं|हाल ही में भारत दौरे पर आये जेफ़ ई कॉमर्स कंपनी अमेजन के मालिक हैं|जेफ़ बोजेस ने माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के सबसे अमीर आदमी का ख़िताब अपने नाम किया है|बता दें कि Forbes की सूची में वार्षिक आधार पर उलटफेर होते हैं|जिसका प्रमुख आधार होता है वार्षिक आधार पर आय एवं परिसंपत्तियों की गणना|जेफ़ के सबसे अमीर आदमी बनने के पीछे उनकी कंपनी अमेजन का बड़ा हाथ है|अमेजन ऑनलाइन शॉपिंग के लिए भारत में भी काफी लोकप्रिय है|बता दें कि जेफ़ बेजोस 100 बिलियन डालर की संपत्ति के आंकड़े को छूने वाले दुनिया के पहले आदमी हैं|

जेफ़ बोजेस की कुल संपत्ति:

दुनिया के सबसे अमीर आदमी जेफ़ बोजेस की कुल संपत्ति फरवरी 2020 के अंतिम सप्ताह में 127.7 बिलियन डालर है|जाहिर सी बात है उनकी इस संपत्ति में उनकी कंपनी अमेजन का बड़ा योगदान है| ऑनलाइन किताबें बेचने से व्यवसाय की शुरुआत करने वाली अमेजन आज दुनिया की सबसे बड़ी ई कामर्स कंपनी है|अमेजन आज एक बहुराष्ट्री कंपनी के रूप में पूरी दुनिया में जानी जाती है|अमेजन पर फिलहाल दैनिक जीवन से संबंधित हर तरह के उत्पाद उपलब्ध हैं|भारत में भी अमेजन को काफी पसंद किया जाता है|

ये हैं दुनिया के 5 सबसे अमीर आदमी: 

नाम संपत्ति(बिलियन में)
जेफ़ बेजोस 127.7
बिल गेट्स 90
वारेन बफे 84
बर्नार्ड अर्नाल्ट 72
मार्क जुकरबर्ग 71