EPFO के कर्मचारियों को प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) दिया जाएगा
सरकार द्वारा दीपावली पर EPFO के कर्मचारियों को 60 दिन का बोनस दिया जाएगा

सरकार द्वारा दीपावली पर EPFO के कर्मचारियों को 60 दिन का बोनस दिया जाएगा| लेबर मिनिस्ट्री के अनुसार प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस ग्रुप B और ग्रुप C के कर्मचारियों को दिया जाएगा| 25% जितना बोनस की दिया जाएगा| एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) का बोनस फॉर्मूला कुछ इस प्रकार है: EPFO बोनस फॉर्मूला (एवरेज इमॉल्यूमेंट X दिनों की संख्या/30.4 दिन)
केंद्र सरकार के मतानुसार नॉन गजटेड कर्मचारियों को भी बोनस दिया जाएगा| सरकार का यह भी कहना है कि वह बोनस का 25% हिस्सा सैलरी में दिया जाएगा बाकी 75% कर्मचारी के प्रोविडेंट फंड (PF) खाते में जमा हो जाएगा| दीपावली के दिन रविवार होने से शुक्रवार यानि धनतेरस के दिन सैलेरी अकाउंट में क्रेडिट हो जायेगी|
इससे पहले सरकार ने ग्रुप C और ग्रुप D के केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 30.4 दिन के बोनस का ऐलान किया था| जिसमें 7000 रुपए बोनस तय किया गया| यूपी में 8 लाख नॉन गजटेड अफसरों को बोनस का देने का ऐलान हो चुका है| बोनस की रकम 7000 रुपए होगी|
एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन के कुछ महत्वपूर्ण नियम इस प्रकार हैं
- EPFO अपने सभी मेंबर्स को इंश्योरेंस कवर की सुविधा देते है| यदि EPFO मेंबर्स की आकास्मिक मृत्यु हो जाती है तो नॉमिनी लाइफ इन्श्योरेंस की राशि को क्लेम कर सकता है|
- EPFO मेंबर्स को इन्श्योरेंस कवर की सुविधा एम्प्लॉई डिपॉजिट लिंक्ड इन्श्योरेंस स्कीम (EDLIS) तहत मिलती है|
- इस स्कीम के तहत सदस्य की मौत होने पर नॉमिनी को अधिकतम 6 लाख रुपए का इंश्योरेंस कवर मिलता है|
- पहले इंश्योरेंस कवर की रकम 3,60,000 रुपए थी| अभी इस लिमिट को बढ़ाकर 6 लाख रुपए कर दिया गया है|