Arthgyani
होम > न्यूज > Goldman Sachs ने परिस्थितियों को जटिल बताया

Indian Economy Growth Rate: 11.8% गिरावट का अनुमान

Chinese Economy की बात करें तो Fitch ने 2.7 फीसद की दर से वृद्धि का अनुमान लगाया है।

कोविड-19 के बढ़ते संकट को देखते हुए देश की अर्थव्यवस्था फिलहाल खास सुधार की स्थिति में नहीं है। रेटिंग एजेंसीज फिच (Fitch) और इंडिया रेटिंग्स (India Ratings) ने चालू वित्त वर्ष 2020-21 में अर्थव्यवस्था में गिरावट के अनुमान को बढ़ा दिया है। फिच रेटिंग्स के अनुसार इस वर्ष Indian economy में 10.5 प्रतिशत की गिरावट हो सकती है। वहीं दूसरी ओर फिच रेटिंग्स का भारतीय यूनिट India Ratings ने 11.8 फीसदी गिरावट की बात कही है।

Global Economy में 4.4 फीसद की गिरावट आएगी – Fitch Ratings

अग्रणी रेटिंग एजेंसी Fitch Ratings का कहना है कि 2020 के बचे समय में वैश्विक अर्थव्यवस्था में 4.4 फीसद की गिरावट हो सकती है। वहीं Chinese Economy की बात करें तो फिच ने 2.7 फीसद की दर से वृद्धि का अनुमान लगाया है। जापान की अर्थव्यवस्था देखें तो अप्रैल-जून तिमाही के आंकड़े भी चौंकाने वाले हैं। जापान की जीडीपी में 28.1 फीसदी दर से गिरावट दर्ज की गई।

भारतीय अर्थव्यवस्था में अगले वित्त वर्ष में 9.9 फीसदी की ग्रोथ रेट: India Ratings

इस साल अप्रैल-जून की पहली तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 23.9 फीसद की गिरावट दर्ज हुई है। हालांकि फिच का कहना है कि 2020 के तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में अर्थव्यवस्था में सुधार की उम्मीद है। एजेंसी ने कहा कि इस साल की तुलना में अगले वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था में 11 फीसदी दर से वृद्धि का अनुमान है। इसके बाद के सालों में 6 फीसदी का विकास दर रह सकता है। इंडिया रेटिंग्स ने वित्त वर्ष 2021-22 में 9.9 फीसदी की ग्रोथ रेट का अनुमान लगाया है।

Goldman Sachs ने परिस्थितियों को जटिल बताया

अमेरिकी ब्रोकरेज कंपनी गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs India) वर्तमान स्थितियों को देखते हुए आर्थिक परिस्थितियों को अधिक जटिल मान रही है। इसका कहना है कि इस वित्त वर्ष में GDP में 14.8 फीसद की गिरावट आ सकती है। आपको बता दें कि इससे पहले गोल्डमैन सैक्स का यह अनुमान 11.8 फीसदी का था।

Global Economy का तेजी से बेहतर होने पर भारत को फायदा: Morgan Stanley

मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley), जो कैलेंडर ईयर के हिसाब से अनुमान देती है। उसने 2020 में अर्थव्यवस्था में 5 प्रतिशत की गिरावट की बात कही है। वहीं 2021 में 9.5 फीसदी दर से वृद्धि का अनुमान लगाया है। मॉर्गन स्टेनली का कहना है कि Global Economy तेजी से बेहतर हो रही है। इसका असर Indian Economy पर भी दिखेगा।

Global Economy, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, सर्राफा बाजार की अपडेट जानकारी हिंदी में जानने के लिए Arthgyani.in के साथ बने रहें।