Arthgyani
होम > गोल्ड रेट > छह दिन में पांच हज़ार रुपया सस्ता हुआ सोना, खरीदने का यही है मौका

छह दिन में पांच हज़ार रुपया सस्ता हुआ सोना, खरीदने का यही है मौका

चांदी के मूल्य में आज 734 रूपए/KG की कमी दर्ज की गई

आज लगातार चट्ठे दिन सोने की कीमतों में गिरवट दर्ज हुई| दिल्ली सर्राफा बाज़ार में सोने की कीमते 80 रूपए कम होकर 39,719 रुपय प्रति दस ग्राम पर आ गई| एक हफ्ते के अंदर सोने की कीमत में 5 हज़ार तक की गिरावट आ चुकी है| सोने से बुरा हाल तो चांदी में नज़र आ रहा है| आज प्रति किलो चांदी के मूल्य में 734 रूपए की भारी गिरावट आई और उसका मूल्य 35,948 रुपए/ किलोग्राम पर आ गया|

सोने-चांदी के मूल्य में कमी के कारण 

हालांकि सोने के विपरीत चांदी के मूल्य हास के पीछे अलग-अलग कारण है| जहां सोने की कीमतों में कमी का कारण वैश्विक बाज़ार में सोने की मांग और मूल्य में कमी आना है, वहीं चांदी के मूल्य में कमी कोरोना की वजह से भारतीय इंडस्ट्रियल गतिविधियों में भारी कमी का आना है| इसके वजह से चांदी की मांग में भारी कमी आई है, साथ ही मूल्य में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है|

सोने ने भी खोया निवेशकों का विश्वास 

ज्ञात हो कि आज सोना आज सिर्फ गहनों के बनाने का साधन मात्र नहीं रह गए हैं| यह आज वैश्विक स्थिर निवेश का माध्यम बन कर उभरा है| मगर कोरोना वायरस ने ऐसी स्थिति उत्पन्न कर दी है कि निवेशक न तो शेयर बाज़ार में विश्वास कर पा रहे है, न वायदा कारोबार में| मगर फिर भी विश्व के बहुमूल्य धातु के रूप में मान्य सोने पर निवेशकों का विश्वास समान्यतः देखने को मिलता था, मगर विगत एक हफ्ते के निरंतर मूल्य हास को देखते हुए लगने लगा है कि निवेशकों ने सोने के ऊपर से भी अपने विश्वास का परित्याग कर दिया है|

सोना करेगा रिकवर!

बाज़ार विश्लेषक सोने के इस निम्न मूल्य को भविष्य के निवेश का मौका भी बता रहे हैं| विगत अनुभवों को देखते हुए कहा जा सकता है कि सोना निश्चित रूप रिकवर करेगा, मगर कब करेगा यह निश्चित होकर नहीं कहा जा सकता| इसलिए अगर लंबे समय में प्रॉफिट की संभावनाओं की तलाश में है तो सोना वर्तमान में सुरक्षित निवेश का माध्यम बन सकता है|