Arthgyani
होम > न्यूज > सोने ने बनाया कीर्तिमान, पहली बार कीमतें पहुंची 43,000 के पार

सोने ने बनाया कीर्तिमान, पहली बार कीमतें पहुंची 43,000 के पार

चीन के कोरोना वायरस की वजह से निवेशकों ने सोने में निवेश करने में दिखाई है दिलचस्पी

चीन का कोरोना वायरस अभी निकट भविष्य में समाप्त होता हुआ नहीं दिख रहा है| यहां तक की वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने तो कोरोना वायरस के लिए वैश्विक अलर्ट तक जारी कर दिया है|

सेफ निवेश के तहत सोने का चुनाव 

जैसे-जैसे कोरोना वायरस का विस्तार होता जा रहा है, वैसे-वैसे निवेश के प्रति उनका विश्वास हिलता जा रहा है| फलतः वे एक सेफ निवेश की तरफ भाग रहे हैं, जो गोल्ड यानी सोने से बेहतर क्या हो सकता है| भारत में भी निवेशकों के बीच यही रुख देखने को मिल रहा है| इसी क्रम में आज सोने की कीमतों ने रिकॉर्ड ऊंचाई हासिल कर ली| बल्कि अपने सर्वोच्च शिखर पर पहुच गया|

सोना पहुंचा सर्वोच्च शिखर पर 

आज सोने की कीमतों ने भारी उछाल लिया और मात्र आज के इंट्रा डे में इसकी कीमतों में 700 रूपए से ज्यादा का उछाल आया| आज भारत के सबसे बड़े सर्राफा बाज़ार दिल्ली सर्राफा बाज़ार में सोने की कीमतें 700 रूपए की बढ़त बना कर 43,170 रूपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया| इसी क्रम को सोना बिटुर ने भी बनाए रखा और समान उछाल के साथ 43,000 रूपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया|

चांदी ने भी लगाय दम 

ज्ञात हो कि आज सोने के सभी किस्मों में बढ़त देखि गई| आज आठ ग्राम वाली सोने की गिन्नी ने भी 200 रूपए की बढ़त बनाई और उसका आज का अंतिम मूल्य 31,300 रूपए रहा| अगर सोने की कीमतों में तेज़ी है तो भला चांदी कैसे पीछे रहने वाला है, तो आज चांदी ने भी अपने भाव को 600 रूपए प्रति किलो बढ़ा लिया और 48,600 रूपए प्रति किलोग्राम के उंचाई पर पहुंच गया| इसी क्रम में चांदी वायदा ने भी बड़ी दौर लगाईं और 1134 रूपए की बढ़त दर्ज करते हुए 47,455 रूपए/KG के स्तर पर पहुंच गया|