Arthgyani
होम > गोल्ड रेट > सोने की कीमतों में आई कमी, चांदी में छाई हुई है मंदी

सोने की कीमतों में आई कमी, चांदी में छाई हुई है मंदी

दिन भर के कारोबार में सोने की कीमतों में कई बार उतार-चढाव दर्ज किया गया

कोरोना वायरस की वजह से उत्पन्न स्थिति की वजह से वैश्विक शेयर बाज़ार के साथ-साथ वैश्विक धातु के रूप में मान्य सोने की कीमतों (gold silver prices today) में भी भारी उलटफेर देखने को मिल रहा है| इसका प्रमाण आज दिल्ली सर्राफा बाज़ार में देखने को मिला, जहां पर दिन के एक समय सोने की कीमतों में जो भारी उछाल आ गया था, वहीं शाम होते-होते फिसलकर नीचे आ गईं| वहीं दूसरी ओर चांदी के मूल्य में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है, वह आज भी जारी रही|

साढ़े सात सौ रूपए घटा सोने का दाम 

आज सुबह एक समय सोने की कीमतें काफी ऊपर चढ़कर 42 हज़ार के पार चली गई थी, वह शाम होते होते काफी तेज़ी से नीचे आ गई| आज गुरूवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में स्टैंडर्ड सोने का मूल्य (gold silver prices today) 750 रुपए से कम 41,720 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया| वहीं आठ ग्राम वाली सोने की गिन्नी की कीमत 400 रुपए से कम होकर 31,400 रुपए पर पहुंच गई| चांदी के मूल्य में तो विगत कई दिनों से गिरावट जारी ही है, वह आज भी जारी रही| आज चांदी हाजिर का मूल्य 1,160 रुपए/KG से कम हुआ और वह 36,400 के स्तर पर पहुंच गया|

वायदा कारोबार में सोने पर विश्वास 

दूसरी ओर वायदा बाज़ार में आज जहां सोने के प्रति निवेशकों का विश्वास दिखाई दिया, वहीं चांदी के संदर्भ में अविश्वास का माहौल साफ़ दिखाई दिया| निवेशकों के इस रुख से पता चलता है कि उनको भविष्य में जल्द ही सोने के मूल्य (gold silver prices today) में सुधार की गुंजाइश दिखाई देती है| आज सोने के वायदा मूल्य में थोड़ी वृद्धि देखने को मिली जबकि चांदी के वायदा मूल्य में आज भी नुकसान झेलना पड़ा|

डॉलर के मूल्य में तेज़ी से घटा सोने का दाम 

सोने-चांदी के मूल्य में रोजाना के उतार चढाव के लिए कोरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति जिम्मेदार है| जिससे वैश्विक मुद्रा डॉलर के मूल्य में भी वृद्धि देखि जा रही है| हालंकि डॉलर के मूल्य में वृद्धि के लिए अमेरिकी सरकार द्वारा अपने अर्थव्यवस्था के लिए आर्थिक राहत पैकेज की घोषणा बहुत बड़ी भूमिका निभा रहा है| डॉलर के मूल्य वृद्धि के साथ सोने के मूल्य (gold silver prices today) में गिरावट दर्ज की जा रही है, साथ ही शेयर बाज़ार से निराश हो चुके निवेशक भी इस चमकीली धातु के प्रति आकर्षण दिखा रहे हैं, उनके खरीद-बिक्री से सोने के मूल्य में रोजाना परिवर्तन आ रहा है| वहीं दूसरी ओर चांदी के मूल्य में निरंतर हास के लिए वैश्विक और भारतीय औद्योगिक गतिविधियों में आई भारी कमी जिम्मेदार हैं| औद्योगिक मांग में कमी की वजह से बाज़ार ने भी फिलहाल चांदी से दुरी बना रखी है|