Arthgyani
होम > न्यूज > टेक्नोलॉजी > किसानों के लिए सरकार खरीद रही 250 करोड़ रुपए का हवाई जहाज, ऐसे करेगा उनकी मदद

किसानों के लिए सरकार खरीद रही 250 करोड़ रुपए का हवाई जहाज, ऐसे करेगा उनकी मदद

देश के किसानों को मौसम की सटीक जानकारी देने और मौसम का पूवार्नुमान लगाने के लिए सरकार अब और अधिक हाईटेक तकनीक का इस्तेमाल करने जा रही है।

केंद्र की मोदी सरकार देश के किसानों की आय को दोगुना करने के लिए लगातार प्रतिबद्ध होकर योजनाएं बना रही है। साथ ही उनको किसानों तक पहुंचाने के लिए काम भी कर रही है। इसी के साथ अब देश के किसानों को मौसम की सटीक जानकारी देने के लिए विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने एक अनूठा कदम उठाया है। जिससे देश के किसानों को अब अपने क्षेत्र के मुताबिक मौसम की सटीक जानकारी घर बैठे ही मिल जाएगी।

सरकार खरीदेगी 250 करोड़ रुपए का हवाई जहाज

देश के किसानों को मौसम की सटीक जानकारी देने और मौसम का पूवार्नुमान लगाने के लिए सरकार अब और अधिक हाईटेक तकनीक का इस्तेमाल करने जा रही है। जिसके लिए सरकार 250 करोड़ रुपए की कीमत का एक ऐसा हवाई जहाज खरीदने जा रही है, जो देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम के बारे में सटीक भविष्यवाणी वा जानकारी देने में मदद करेगा। इस हवाई जहाज को खरीदने की जानकारी विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने शुक्रवार को लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में दी है।

ऐसे जानकारी देगा हवाई जहाज

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि इस विमान का उपयोग देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम, वातावरण में विभिन्न वायुमंडलीय अनुसंधान समस्याओं के समाधान के लिए किए जाने की संभावना है। यह हवाई जहाज मौसम संबंधी क्लाउड भौतिकी डेटा में हमारी मदद करेगा।

प्रदूषण की जानकारी भी देगा ये हवाई जहाज

केंद्र‍िय मंत्री के मुताबिक यह हाइटेक हवाई जहाज वायु प्रदूषण मूल्यांकन और भारत में स्वास्थ्य, जलवायु पर्यावरण और जल विज्ञान संबंधित अध्ययनों के समाधान में भी मदद करेगा। इसकी पूरी योजना को लेकर भारतीय ऊष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (IITM) पुणे एक नोडल एजेंसी के रूप में काम करेगा।