Arthgyani
होम > न्यूज > GST का कलेक्शन रहा 1.05 लाख करोड़ रूपये: वित्त मंत्रालय

GST का कलेक्शन रहा 1.05 लाख करोड़ रूपये: वित्त मंत्रालय

सकल जीएसटी संग्रह 1,05,366 करोड़ रूपये है

फरवरी महीने में अब की बार जीएसटी कलेक्शन काफी बेहतरीन रहा। पिछली बार के मुकाबले अब की बार जीएसटी कलेक्शन में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। अब की बार जीएसटी कलेक्शन 1.5 लाख करोड़ रहा।

ईटी के रिपोर्ट के अनुसार वित्त मंत्रालय ने बताया की फरवरी महीने में सकल जीएसटी संग्रह 1,05,366 करोड़ रूपये है, जिसमे सीजीएसटी 20,569 करोड़ रूपये, एसजीएसटी 27,348 करोड़ रूपये, आईजीएसटी 48,503 करोड़ रूपये और जीएसटीउपकर का संग्रह 8,947 करोड़ रूपये है।

इस साल जीएसटी में हुई 12 प्रतिशत बढ़ोतरी 

एक खबर के अनुसार बताया कि जनवरी महीने में सौदों के सम्बन्ध में 29 फरवरी 2020 तक कुल 83 लाख जीएसटी 3B रिटर्न दाखिल किये गए हैं। वित्त मंत्रालय ने बताया की सराकर ने आईजीएसटी की राशी में से नियमानुसार सीजीएसटी के लिए 22,586 करोड़ और एसजीएसटी के लिए 16,553 करोड़ का भुगतान किया है।

पिछले साल फरवरी की बात करें तो इस साल 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि इस साल आयातित वस्तुओं पर जीएसटी संग्रह में 2 प्रतिशत की कमी देखने को मिली है।

एक झलक: 

  • फरवरी महीने में अब की बार जीएसटी कलेक्शन काफी बेहतरीन रहा।
  • पिछली बार के मुकाबले अब की बार जीएसटी कलेक्शन में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
  • अब की बार जीएसटी कलेक्शन 1.5 लाख करोड़ रहा।
  • वित्त मंत्रालय ने बताया की फरवरी महीने में सकल जीएसटी संग्रह 1,05,366 करोड़ रूपये है
  • जिसमे सीजीएसटी 20,569 करोड़ रूपये
  • एसजीएसटी 27,348 करोड़ रूपये
  • आईजीएसटी 48,503 करोड़ रूपये
  • जीएसटीउपकर का संग्रह 8,947 करोड़ रूपये है।
  • जनवरी महीने में सौदों के सम्बन्ध में 29 फरवरी 2020 तक कुल 83 लाख जीएसटी 3B रिटर्न दाखिल किये गए हैं।