Arthgyani
होम > योजना > Kisan Credit Card : ऐसे बनवाएं किसान क्रेडिट कार्ड, सबसे कम ब्याज दर पर मिलेगा, सबसे ज्यादा Loan

Kisan Credit Card : ऐसे बनवाएं किसान क्रेडिट कार्ड, सबसे कम ब्याज दर पर मिलेगा, सबसे ज्यादा Loan

किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना (Kisan Credit Card Scheme) एक वरदान साबित हुई है।

किसानों की आर्थ‍िक स्थिती को मजबूत करने लिए केंद्र और राज्य सरकारें लगातार योजनाएं बना रही हैं और उनका क्रियान्वयन कर रही हैं। लेकिन, किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना (Kisan Credit Card Scheme) एक वरदान साबित हुई है। यह केंद्र सरकार की एक ऐसी योजना है, जिसका लाभ किसान कभी भी उपनी जरूरत के मुताबिक उठा सकते हैं। सरकार ने वित्त वर्ष 2020-21 के आखिर तक करीब 2.5 करोड़ किसानों को ‘Kisan Credit Card’ देने का फैसला किया है।

17 अगस्त, 2020 तक कुल 1.22 करोड़ Kisan Credit Card को मंजूरी दी जा चुकी है। जिनकी क्रेडिट सीमा 102,065 करोड़ रुपए है।

वित्त मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 17 अगस्त, 2020 तक कुल 1.22 करोड़ Kisan Credit Card को मंजूरी दी जा चुकी है। जिनकी क्रेडिट सीमा 102,065 करोड़ रुपए है। सरकार का मानना है कि इतनी बड़ी संख्या में Kisan Credit Card के आवंटन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने और कृषि विकास को जमीनी स्तर तक पहुंचाने मे मदद मिलेगी।

क्या है Kisan Credit Card

Kisan Credit Card भारत सरकार की एक योजना है। जिसकी शुरूवात 1998 में देश भर के किसानों को शॉर्ट-टर्म लोन प्रदान करने के लिए शुरू की गई थी। जिसका मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के किसानों को आमतौर पर उधारदाताओं जैसे साहूकारों द्वारा वसूल की जाने वाली उच्च-ब्याज दरों से बचाना है।

Kisan Credit Card से होने वाले फायदे

  1. ब्याज दर 4% जितनी कम हो सकती है।
  2. 1.60 लाख रुपए तक के लोन बिना किसी सिक्योरिटी के प्रदान किया जाता है।
  3. किसानों को फसल बीमा योजना भी प्रदान की जाती है।
  4. स्थायी विकलांगता और मृत्यु पर 50,000 रुपए और अन्य जोखिमों पर 25,000 रुपए प्रदान किए जाते हैं।
  5. Kisan Credit Card द्वारा 3 लाख रुपए तक की लोन राशि निकाली जा सकती है।

कितनी है Kisan Credit Card पर ब्याज दर

Kisan Credit Card के जरिए किसान 5 साल में 3 लाख रुपए तक का शॉर्ट टर्म लोन ले सकते हैं। वैसे, बैंक से 9 फीसदी की दर पर लोन मिलता है। लेकिन, केंद्र सरकार Kisan Credit Card 2 फीसदी की सब्सिडी देती है। ऐसे में लोन की ब्याज दर केवल 7 फीसदी बचती है। हां, यदि किसान Kisan Credit Card के लोन को समय पर बैंक को वापस कर देता है तो उसे 3 फीसदी की और छूट मिल जाती है। जिसके बाद किसान को अपने KCC लोल पर महज 4 फीसदी ब्याज देना होता है।

Kisan Credit Card के लिए जरूरी है PM Kisan में नाम

यदि कोई किसान Kisan Credit Card योजना का लाभ लेना चाहता है तो उसका अकाउंट PM Kisan Samman Nidhi Yojana में होना जरूरी है। या कहें मोदी सरकार द्वारा किए गए बदलावों के बाद PM Kisan योजना का लाभ ले रहे किसान ही अब इस योजना का लाभ लें सकते हैं।

कहां से मिल सकता है Kisan Credit Card

Kisan Credit Card किसी भी बड़े बैंक SBI, BOI या फिर किसी भी को-ऑपरेटिव बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) से हासिल किया जा सकता है।

Kisan Credit Card के आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  1.  पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि जैसे पहचान प्रमाण पत्र।
  2. एड्रेस प्रूफ जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या कोई अन्य सरकार द्वारा स्वीकृत आईडी।
  3. आवेदक का पासपोर्ट आकार का फोटो।
  4. संपूर्ण दस्तावेजों के साथ संलग्न और हस्ताक्षर किया हुआ आवेदन फार्म।

नोट – आवेदक ध्यान दें कि दस्तावेज और अन्य औपचारिकताएं बैंक के आंतरिक दिशानिर्देशों के अनुसार भिन्न हो सकती हैं। ऊपर दी गई लिस्ट में केवल कुछ जरूरी दस्तावेज शामिल हैं।

Kisan Credit Card के लिए ऑनलाइन ऐसे करें आवेदन

1. PM Kisan Samman Nidhi Yojana की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।

Kisan Credit Card

2. वेबसाइट के दाईं तरफ में दिए ‘Farmers Corner’ के विकल्प पर पहुंचें।

Kisan Credit Card

3. यहां ‘Farmers Corner’ के ठीक नीचे ‘Download KCC Form’ का विकल्‍प होगा, इस पर क्लिक करें।

Kisan Credit Card

4. Kisan Credit Card Form डाउनलोड करने के लिए यहां क्ल‍िक करें। ‘Download KCC Form’

Kisan Credit Card

5. ‘Download KCC Form’ को प्र‍िंट करें और उसे विधिवत भरें।

6. KCC Form के आवश्यक दस्तावेंजों को संलग्न करें और निकटतम बैंक की शाखा में जमा करें।

7. संबंधित बैंक का फील्ड ऑफीसर आवेदक के साथ आवश्यक जानकारी साझा करेगा।

8. लोन पास हो जानें बाद बैंक आपको Kisan Credit Card भेज देगा।

9. Kisan Credit Card मिलने के बाद किसान क्रेडिट कार्ड से पैसा निकाल सकते हैं।

घरेलू जरूरतों में उपयोग कर सकते हैं Kisan Credit Card

कोरोना संकट काल के चलते रिजर्व बैंक ने Kisan Credit Card धारकों को अपने घरेलू खर्चों का भुगतान करने के लिए अपने क्रेडिट कार्ड के उपयोग की छूट दी थी। जिसके चलते किसान अपने घरेलू खर्च में लोन राशि का अधिकतम 10% तक इस्तेमाल कर सकते हैं।