एकीकृत बाल विकास परियोजना (ICDS scheme)
ICDS भारत सरकार द्वारा गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर 1975 में शुरू की गई थी
एकीकृत बाल विकास परियोजना (ICDS scheme): जब एक बच्चा जन्म लेता है, तो कम उम्र में उस छोटे बच्चे के साथ उसकी माँ को भी सम्पूर्ण पोषण और सुरक्षा की आवश्यकता होती है| 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में 15 करोड़ से ज्यादा बच्चे हैं, जिनकी उम्र 6 वर्ष से कम हैं| इस कम उम्र में बच्चों को विशेष पोषण और सुरक्षा प्रदान की आवश्यकता होती है| ये बच्चे देश के भविष्य हैं| इसी आवश्यकता का ध्यान रखते हुए भारत सरकार द्वारा एक परियोजना चलाई जाती है, जिसे एकीकृत बाल विकास परियोजना (Integrated Child Development Services scheme) के नाम से जाना जाता है|
एकीकृत बाल विकास परियोजना (ICDS scheme) क्या है?
एकीकृत बाल विकास परियोजना (ICDS- इंटीग्रेटेड चाइल्ड डेवलपमेंट सर्विसेज) भारत सरकार द्वारा गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर 1975 में शुरू की गई एक सम्पूर्ण परियोजना है, जिसके तहत 6 वर्ष से कम उम्र तक बच्चों, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण एवं शैक्षणिक सेवाओं का एकीकृत पैकेज प्रदान किया जाता है| एकीकृत बाल विकास परियोजना (ICDS) के अंतर्गत प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY), मातृत्व लाभ कार्यक्रम, राष्ट्रीय पोषण मिशन जैसी कई योजनाएं आती हैं|
एकीकृत बाल विकास परियोजना (ICDS scheme) का संचालन
इस योजना का संचालन भारत सरकार के महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा किया जाता है| इस योजना का संचालन आंगनवाडी कार्यकर्ताओं (AWW) के माध्यम से किया जाता है| एकीकृत बाल विकास परियोजना के माध्यम से फण्ड प्रादान क्र आंगनवाडी केन्द्रों और भवनों का विकास किया जाता है| साथ ही उन्हें बच्चे और महिलाओं के समुचित पोषण और देखभाल के लिए सभी अनाज और सुविधाएं दी जाती है|
ICDS- इंटीग्रेटेड चाइल्ड डेवलपमेंट सर्विसेज का लक्ष्य
एकीकृत बाल विकास परियोजना भारत सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों में से एक कार्यक्रम है| एकीकृत बाल विकास परियोजना 0-6 वर्ष के बच्चों के उम्र के बच्चों की देखभाल और विकास के लिए विश्व के कार्यक्रमों में से एक बड़ा और अनोखा कार्यक्रम है| यह योजना 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती और दुग्धपान कराने वाली स्त्रियों के सुरक्षा का प्रतिक है|
एकीकृत बाल विकास परियोजना (ICDS) छह सेवाओं का पैकेज पेश करता है, ये हैं:
- पूरक पोषण (Supplementary Nutrition)
- प्री-स्कूल गैर-औपचारिक शिक्षा,
- पोषण और स्वास्थ्य शिक्षा,
- प्रतिरक्षा (Immunization),
- स्वास्थ्य जांच और
- रेफरल सेवाए
एकीकृत बाल विकास परियोजना (ICDS) के उद्देश्य:
- 0-6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार करना|
- बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास की नींव प्रदान करना|
- बच्चों के मृत्यु दर, रुग्णता, कुपोषण और स्कूल छोड़ने की घटनाओं को कम करना|
- बाल विकास को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न विभागों के बीच नीति और कार्यान्वयन के प्रभावी समन्वय को प्राप्त करना|
- उचित पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा के माध्यम से बच्चे की सामान्य स्वास्थ्य और पोषण संबंधी आवश्यकताओं की देखभाल करने के लिए माओं का पोषण|
- 3-6 वर्ष के बच्चों को प्री-स्कूलिंग पढाई कराना|
एकीकृत बाल विकास परियोजना (ICDS scheme) नए अपडेट:
केंद्र सरकार के बजट में सरकार के इस परियोजना के लिए साल दर साल बजट आवंटन में वृद्धि ही की गई है| 2018-19 में 23,088.28 करोड़, 2019-20 में 27,584.37 करोड़ और इस साल के बजट 2020 में 28,557.38 करोड़ रूपए का आवंटन प्राप्त हुआ है|