Arthgyani
होम > न्यूज > आईडिया वोडाफोन ने चुकाए 3,034 करोड़ रूपये

आईडिया वोडाफोन ने चुकाए 3,034 करोड़ रूपये

आईडिया वोडाफोन कंपनी पर 53,000 करोड़ का बकाया है

आइडिया वोडाफोन कंपनी ने दूरसंचार को 3,043 करोड़ रूपये का भुगतान कर दिया है। ये बकाया कंपनी पर स्पेक्ट्रम बकाया का भुगतान था। आईडिया वोडाफोन कंपनी पर 53,000 करोड़ का बकाया है जिसमे से आईडिया वोडाफोन ने 3,500 करोड़ रूपये का भुगतान किया है। आईडिया वोडाफोन का भुगतान इसलिए भी जरूरी था क्यूंकि कंपनी पर AGR को मिला कर 53,000 करोड़ चुकाना है।

आईडिया वोडाफोन फ़िलहाल काफी संकटों से गुजर रही हैं। आये दिन कोई नई मुसीबत सामने आ रही है। आईडिया वोडाफोन कंपनी को कर्ज चुकाने में बहुत दिक्कत आ रही हैं। मार्किट भी ठंडी पड़ चुकी है। ऊपर से आईडिया वोडाफोन के उपभोगता कम होने लगे हैं। बहुत से कारणों के चलते इस कंपनी की परेशानी रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।

आईडिया वोडाफोन को मिली 2 साल की राहत 

आईडिया वोडाफोन कंपनी की इस क़िस्त के बाद अगले 2 साल तक राहत मिल जायेगी। पिछले साल केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में तय हुआ था 2020 में 3,000 की क़िस्त भरने के बाद दूरसंचार कंपनियों को अगले 2 साल तक कोई क़िस्त नहीं भरनी पड़ेगी। सरकार की तरफ से 2 साल तक की कंपनियों को छुट दी जायेगी।

इन 2 सालों में कंपनिया अपना सुधार कर के अपने उपभोगताओं को बढ़ा कर अपने कारोबार को बढ़ाने का काम करेंगी। कंपनियों का निवेश अच्छा होगा ताकि कंपनियों को दूरसंचार स्पेक्ट्रम की क़िस्त भरने में आसानी होगी। शायद धीरे-धीरे ये कंपनियां परेशानियों से उभर जायेंगी।