Arthgyani
होम > न्यूज > 5 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था में रक्षा उत्पादन की अहम् भूमिका

5 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था में रक्षा उत्पादन की अहम् भूमिका

2025 तक एक हजार अरब डॉलर तक पहुंचने की क्षमता है

भारत सरकार का लक्ष्य है अगले 5 साल में भारत 5 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा। भारत सरकार का ये लक्ष्य 2024 तक का है। भारत की इस अर्थव्यस्था में स्वदेसी रक्षा उत्पादन की अहम् भूमिका होगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक कांफ्रेस में बताया, देश के रक्षा उत्पादन का भारत की अर्थव्यस्था में बहुत बड़ा योगदान है।

स्वदेसी रक्षा के उत्पादन की पहल सेना को सशस्त्र बालों से परिपूरन करना है।  ईटी ग्लोबल बिजनेस शिखर सम्मेलन में उन्होंने निजी क्षेत्र से अपील की कि रक्षा निर्माण में अपनी भागीदारी बढ़ाएं ताकि सरकार 2024 तक पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को हासिल कर सके।

2.8 अरब डॉलर की अर्थव्यस्था है भारत 

भारतीय अर्थव्यवस्था वर्तमान में 2.8 हजार अरब डॉलर है। सिंह ने कहा कि निर्माण क्षेत्र में 2025 तक एक हजार अरब डॉलर तक पहुंचने की क्षमता है और सरकार ‘मेक इन इंडिया’ जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं को लागू कर इस लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास कर रही है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा उद्योग से अवसरों का बेहतर इस्तेमाल करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सरकार ने कई  सुधार शुरू किए हैं ताकि सभी पक्षों के बीच बातचीत को कायम किया जा सके। राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार ने पिछले पांच वर्षों में रक्षा निर्माण में चार लाख करोड़ रुपये के 200 से अधिक प्रस्तावों को मंजूरी दी है।