Arthgyani
होम > गोल्ड रेट > RBI ने बढ़ाया Gold Reserve, जानिए सोने की खरीदी में किस पायदान पर है भारत

RBI ने बढ़ाया Gold Reserve, जानिए सोने की खरीदी में किस पायदान पर है भारत

RBI लगातार अपने सोने के रिजर्व को बढ़ा रहा है। जुलाई से अब तक RBI ने 2.8 टन सोना खरीदा है। रिजर्व के लिए सोना खरीदी मामले में भारत तीसरे स्थान में है।

सोना या Gold पूरी दुनिया में समृद्धि के सबसे बड़े प्रतीकों में से एक है। वहीं, वैश्विक स्‍तर पर भी सोना अर्थव्‍यवस्‍था की रीढ़ के रूप में देखा जाता है। साथ ही संकट के काल में सोने को हमेशा वित्‍त‍ीय आधार बनाया गया है, जिसके चलते हमेशा इसकी कीमतों में बढ़ोत्‍तरी देखी गई है। कोरोना के इस संकट के काल में भी सोना अपने उच्‍चतम स्‍तर पर है। जिसके चलते विश्वभर के केंद्रीय बैंक अपना गोल्ड रिजर्व बढ़ा रहे हैं। क्यों‍कि केंद्रीय बैंकों के रिजर्व मैनेजमेंट में सोना सबसे अहम भूमिका निभाता है।

Gold रिजर्व डाटा की मानें तो जुलाई से अब तक सोने की खरीदारी में इजाफा हुआ है। वहीं, केंद्रीय बैंकों की नेट खरीदारी 8.8 टन रही है। जिसके चलते दुनिया के केंद्रीय बैंकों के पास जुलाई में नौ टन सोना रिजर्व में आया है। रिपोर्ट की मानें तो जुलाई से अब तक सोने की खरीदारी के मामले में तुर्की सबसे से ऊपर। तुर्की ने जुलाई से अब तक 19.4 टन सोना खरीदा। वहीं, पायदान में कतर ने सबसे ज्यादा 3.1 टन सोना खरीदा है।

भारत ने भी बढ़ाया सोने का रिजर्व

RBI लगातार अपने सोने के रिजर्व को बढ़ा रहा है। जुलाई से अब तक RBI ने 2.8 टन सोना खरीदा है। रिजर्व के लिए सोना खरीदी मामले में भारत तीसरे स्थान में है। आपकी जानकारी के लिए मानें तो साल 2009 से लेकर 2017 तक भारत का गोल्ड रिजर्व 557 टन रहा था। लेकिन, RBI ने धीरे-धीरे इसको बढ़ाने की प्रक्र‍िया शुरू कर दी है। आपको बता दें कि साल 2020 की दूसरी तिमाही तक देश का गोल्ड रिजर्व 661.4 टन हो गया है।

इसलिए देश रखते हैं गोल्ड का रिजर्व

दुनिया का हर देश अपने पास Gold रिजर्व रखता है। सोने का यह रिजर्व उस देश के केंद्रीय बैंक के पास संरक्षि‍त रहता है। केंद्रीय बैंक यह Gold रिजर्व किसी भी संकट के समय में देश की वित्तीय सुरक्षा सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए करते हैं।